Posted on Jan 17, 2024 06:45 PM
अंबिकापुर, राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंह देव चिकित्सा महाविद्यालय में इंटर्न और पीजी के छात्रों को पिछले 5 महीने स्टाइपेंड नहीं मिला है। युवक कांग्रेस ने तत्काल पहल कर बकाया भुगतान कराने की मांग की है। युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष विकल झा के नेतृत्व युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कालेज के डीन को ज्ञापन सौंप कर कहा है कि मेडिकल कालेज के इंटर्न और पीजी छात्रों को विगत 4-5 महीने से स्टाइपेंड नहीं मिला है जिससे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना करना है। डीन ने युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बताया पीजी छात्रों को दिए जाने वाली राशि मे वृद्धि के कारण बजट कम हो गया है। राज्य सरकार से बजट उपलध होते ही स्टाइपेंड की राशि प्रदान कर दी जाएगी।युंका ने जल्द भुगतान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।ज्ञापन सौपने वालो में रजनीश सिंह, नीरज तिवारी, हिमांशु जायसवाल, प्रीतिका विश्वकर्मा, आमिर सोहेल, शुभम जायसवाल, हिमांशु अग्रवाल, विकास केशरी, शेख़ आसिफ़, आकाश अग्रहरी, वैभव पांडेय, नरेंद्र यादव, दीपक दूबे, आदि शामिल थे।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News