छत्तीसगढ़ Sarguja

कंप्यूटर शिक्षा से रोजगार तक का सफर होगा आसान, Magic Micro Web Solution की नई शाखा का शुभारंभ

Posted on Aug 2, 2026 04:46 PM

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


कंप्यूटर शिक्षा से रोजगार तक का सफर होगा आसान, Magic Micro Web Solution की नई शाखा का शुभारंभ

ग्रामीण युवाओं को मिलेगा आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण, विधायक बोले— डिजिटल शिक्षा ही भविष्य की ताकत

कंप्यूटर शिक्षा से रोजगार तक का सफर होगा आसान, Magic Micro Web Solution की नई शाखा का शुभारंभ

रघुनाथपुर-: क्षेत्र के युवाओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए Magic Micro Web Solution की नई शाखा का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक प्रबोध मिंज के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों, युवाओं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।


इस अवसर पर विधायक प्रबोध मिंज ने कहा कि वर्तमान समय में कंप्यूटर एवं डिजिटल तकनीक का ज्ञान सफलता की सबसे बड़ी कुंजी बन चुका है। रघुनाथपुर जैसे क्षेत्र में अत्याधुनिक कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत स्थानीय युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगी। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण भी अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध हो सकेगा।

उन्होंने संस्थान द्वारा शिक्षा के साथ समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि समाज के समग्र विकास का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विशेष रूप से संस्थान की उस पहल की प्रशंसा की, जिसके अंतर्गत अनाथ एवं आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। विधायक ने कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के साथ अन्य संस्थानों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे डिजिटल तकनीक और कंप्यूटर शिक्षा को अपनाकर आत्मनिर्भर बनें तथा अपने क्षेत्र और प्रदेश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों ने भी Magic Micro Web Solution की इस पहल का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई शाखा शुरू होने से रघुनाथपुर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण कंप्यूटर शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण का लाभ स्थानीय स्तर पर ही मिलेगा। इससे विद्यार्थियों का समय और आर्थिक व्यय दोनों बचेंगे तथा भविष्य में बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

कार्यक्रम के अंत में संस्थान की ओर से सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Search
Recent News
Popular News
Trending News

Leave a Comment