Posted on May 13, 2026 06:48 AM
डॉ. भानु प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ विशाल स्वास्थ्य शिविर
नर्सिंग डे पर महिलाओं के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण कार्यक्रम आयोजित
अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर सेवा और समर्पण का अनूठा उदाहरण
आदित्य कुमार
बिलासपुर। अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिलाओं के लिए विशेष नि:शुल्कस्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह शिविर डायरेक्टर डॉ. भानु प्रताप सिंह के सौजन्य एवं मार्गदर्शन में संपन्नहुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ प्राप्त किया।
शिविर में महिलाओं की विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांचें नि:शुल्क की गईं तथा आवश्यक दवाइयों का भी मुफ्त वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरानविभिन्न विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। महिलाओं से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं पर विशेष ध्यान देते हुए उन्हेंउचित उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह दी गई।
इस अवसर पर डायरेक्टर डॉ. भानु प्रताप सिंह ने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ होती हैं और मरीजों की सेवा में उनका योगदान अतुलनीय है।उन्होंने कहा कि नर्सिंग स्टाफ की संवेदनशीलता, मेहनत एवं समर्पण ही अस्पतालों की वास्तविक शक्ति है।
ज्ञात हो कि अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस प्रतिवर्ष 12 मई को आधुनिक नर्सिंग की जनक फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अस्पताल प्रबंधन एवं नर्सिंग स्टाफ द्वारा किए गए इस समाजहितैषी प्रयास की सराहना करते हुए इसे महिलाओं केस्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News