छत्तीसगढ़ Balrampur

झारखण्ड में मिला रीना गिरी का शव, गुमशुदगी के बाद बलरामपुर में मचा था बवाल

Posted on Nov 4, 2024 04:41 PM

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


झारखण्ड में मिला रीना गिरी का शव, गुमशुदगी के बाद बलरामपुर में मचा था बवाल

बलरामपुर -: जिस महिला की गुमशुदगी की शिकायत के बाद बलरामपुर में बवाल मचा था, उसी महिला की लाश मिली है। लाश झारखण्ड के गढ़वा थाना क्षेत्र में कोयल नदी के किनारे मिली है। रीना गिरी नाम की उक्त महिला 29 सितंबर से अपने ससुराल संतोषी नगर से गायब हुई थी। महिला के सिर पर चोटों के निशान और दोनो हाथ पीछे की ओर बंधे मिले हैं।

उल्लेखनीय है कि, इसी महिला रीना गिरी के ससुराल से लापता होने की शिकायत उसके भाई और परिजनों ने बलरामपुर थाने में की थी। भाई और परिजनों ने पति और ससुराल वालों की हाथ रीना की गुशुदगी में होने का अंदेशा जताया था। इसी सिलसिले में पूछताछ करने के लिए उसके पति गुरुचरण मंडल को थाने बुलाया गया था, जहां बाथरूम में उसकी लाश फंदे पर लटकी मिली थी। गुरुचरण की लाश मिलने के बाद परिजनों और संतोषी नगर गांव के लोगों ने दो दिन तक जमकर बवाल काटा था।

सिर पर चोट के निशान, दोनो हाथ पीछे बंधे मिले

अब झारखंड में उक्त गुमशुदा महिला रीना गिरी की लाश मिल गई है। मृतका रीना गिरी के सिर पर थे चोट के निशान मिले हैं। साथ ही उसके दोनों हाथ पीछे बंधे मिले हैं। मृतका रीना के भाई ने शव की शिनाख्ति कर ली है। अब मृतका रीना गिरी के भाई ने न्याय की गुहार लगाई है। मृतका के परिजन उसके पति गुरुचरण मंडल के परिजनों पर अपहरण और हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

हाईवे पर लगा दिया था जाम, पुलिसकर्मियों के साथ की थी झड़प

उल्लेखनीय है कि, गरुरचरण मंडल की लाश थाने में मिलने के बाद कोतवाली थाने के सामने मौजूद भीड़ आक्रोशित हो गई थी। भीड़ ने हाईवे पर जाम लगा दिया था। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और स्थानीय सड़कों पर उतर आए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताने लगे थे। कोतवाली थाने के सामने मृत युवक के परिजनों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया था। इसी झड़प में पुलिस थाने की रेलिंग भी टूट गई थी।

थाने पर पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े थे आंसू गैस के गोले

इसके बाद भी लोगों का आक्रोश थमा नहीं और हंगामा जारी रहा था। थोड़ी ही देर बाद थाने के बाहर जमा लोगों ने पुलिस वालों और थाना परिसर पर पत्थरबाजी शुरू कर दी थी। स्थित काबू से बाहर होता देख् पुलिस ने आंसू गैस के गोले थाने के सामने ही फेंकने पड़े थे। लेकिन उसका भी भीड़ पर कोई असर होता नहीं दिखा था।

Search
Recent News
Popular News
Trending News

Leave a Comment