Posted on Jan 18, 2024 09:05 AM
अम्बिकापुर- 17 जनवरी 2024 ।गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोलडिहा में मंगलवार की रात को नव विवाहिता की फांसी पर लटकी हुई लाश मिली है। सूचना पर पुलिस को मौके पर पहुंचने से पूर्व ही ससुराल वाले घर छोडकर फरार हो चुके थे। वहीं सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या कर फांसी पर टांगने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है। मायके वालों का कहना है कि मृतका को दहेज के लिए ससुराल वाले काफी पड़ताडि़त कर रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कल्याणपुर के ग्राम बदौली निवासी 22 वर्षीय यशोदा यादव की शादी 2 मई 2023 को गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोलडिहा निवासी विजय यादव से हुई थी। मंगलवार की रात को यशोदा यादव की लाश ससुराल में फांसी पर लटकी हुई मिली। सूचना पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची तो ससुराल वाले फरार हो चुके थे। घर में कोई नहीं होने के कारण रात में पुलिस घर को सील कर दिया और मामले की जानकारी मृतका के मायके वालों को दी। सुबह मायके वालों की उपस्थिति में मृतका के शव को फंदे से उतारा गया। पुलिस फिलहाल शव का पीएम कराकर परिजन को सौंप दिया है। मायके वालों का कहना है कि शादी के एक माह बाद से ही ससुराल वालों द्वारा मृतिका को दहेज के लिए प्रताडि़त किया जा रहा था। दहेज में कार की मांग की जा रही थी। जिसको लेकर आए दिन मारपीट भी किया जा रहा था।
प्रताडऩा से परेशान होकर मृतका 31 दिसंबर को मायके चली गई थी। इसके बाद मृतका का पति और उसके बड़े पिता लड़ाई झगड़ा नहीं करने की बात कह कर उसे अपने साथ ले गए थे। इसके बाद सभी ने मिलकर उसकी हत्या कर शव को फांसी पर टांगकर फरार हो गए हैं। सूचना मिलते ही नगर सीएसपी स्मृतिक राजनाला, गांधीनगर पुलिस सहित एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। परिजनों का आरोप है कि मंगलवार को भी यशोदा के साथ मारपीट की गई है। फिलहाल शव का पीएम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि फरार ससुराल वालों की तलाश की जा रही है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News