छत्तीसगढ़ Sarguja

संभाग स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में उदयपुर के बच्चों ने हासिल किया प्रथम और तृतीय स्थान।

Posted on Dec 12, 2024 07:57 AM

Last Updated by admin on2026-08-19 02:55:22

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


संभाग स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में उदयपुर के बच्चों ने हासिल किया प्रथम और तृतीय स्थान।

उदयपुर के बच्चों ने रचा इतिहास...!

संभाग स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में हासिल किया तृतीय स्थान। 

सरगुजा - छत्तीसगढ़ प्रशासन द्वारा आयोजित युवा महोत्सव में मैजिक माइक्रोवेव सॉल्यूशन कंप्यूटर सेंटर के छात्रों ने पूरे संभाग में तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है  छात्रों के द्वारा एक ERP सॉफ्टवेयर बनाया गया था जो की किसी भी स्कूल कॉलेज यूनिवर्सिटी के दैनिक कार्यों को डिजिटल रूप में पूर्ण करने की अनुमति प्रदान करता है, यहां उदयपुर ग्राम के लिए बहुत गौरव की बात है कि यहां के छात्र आज के डिजिटल युग में इस तरह के बड़े-बड़े सॉफ्टवेयर बनाकर छत्तीसगढ़ महतारी का नाम ऊंचा कर रहे हैं, छात्रों ने बताया कि वह मैजिक माइक्रोवेव सॉल्यूशन कंप्यूटर सेंटर के छात्र हैं , उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय कंप्यूटर सेंटर को समर्पित किया है, कंप्यूटर सेंटर संस्थापक मिथिलेश ठाकुर ने सभी छात्रों बधाई तथा आशीर्वाद प्रदान किया तथा सदैव भविष्य में आगे बढ़ने मेहनत करने हेतु प्रेरित किया। इस प्रोजेक्ट को यश कुमार ओगरे, जय कुशवाह ,अरुण कुजूर छात्रों के द्वारा 11 दिसंबर 2024 को अंबिकापुर पीजी कॉलेज ग्राउंड में जिला प्रशासन के सामने प्रस्तुत किया गया था जिसे संभाग स्तरीय पर तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इस प्रतियोगिता में श्रुति तिवारी, अभिजीत मिश्रा, यश कुमार ओगरे, जय कुशवाह ,अरुण कुजूर इत्यादि छात्र शामिल थे।

Search
Recent News
Popular News
Trending News

Leave a Comment