Posted on Jan 19, 2024 06:12 AM
22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा-समारोह के मद्देनजर जिले में भी होंगे विभिन्न कार्यक्रम
अंबिकापुर : कलेक्टर विलास भोस्कर ने गुरूवार को रामगढ़ पहुंचकर 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा-समारोह के मद्देनजर राज्य शासन द्वारा राज्य भर में भव्य रूप से भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के निर्देश अनुरूप कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। राम वनगमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत चिन्हित स्थल रामगढ़ में 22 जनवरी को दीप प्रज्जवलन, दीपदान, मानस मंडलियों का मानस गायन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित आनंद मेला, प्रकाश व्यवस्था आदि का आयोजन किया जायेगा। कलेक्टर श्री भोस्कर ने अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें सौंपे गये दायित्वों का पालन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए। स्थल की साफ-सफाई, विभागीय स्टॉल, आनंद मेला का आयोजन, सहित भक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम पर कलेक्टर ने विभागों को निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में आयोजित श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा-समारोह के मद्देनजर राज्य शासन द्वारा राज्य भर में भव्य रूप से भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किये जाने का निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री विलास भोस्कर के मार्गदर्शन में जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर आयोजन किए जाने तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम के आयोजन में नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों, निजी संस्थानों, ट्रस्ट, मंदिर समितियों की भागीदारी भी रहेगी। आयोजन में प्रत्येक जिला, विकासखण्ड स्तरीय संस्थानों, धार्मिक ट्रस्टों, मंदिर समितियों के साथ समन्वय करके उनके सहयोग के साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित किया जाना है। नगरीय निकायों ग्राम पंचायतों को इस आयोजन में भागीदारी सुनिश्चित करते हुए उक्त दिवस में भवनों मे प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News