Posted on Mar 26, 2025 02:55 PM
सावधान...!
छत्तीसगढ़ में बांग्लादेशी चोर सक्रिय...!
अगर आप भी करते हैं ऐसे लोगों पर विश्वास तो हो जाइए सतर्क ...!
बर्तन बेचने के बहाने करते थे रेकी, 2 बांग्लादेशी चोर और मानव तस्कर गिरफ्तार...!
पुलिस ने किया गिरोह का पर्दाफाश...गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड !
"आदित्य गुप्ता"
महासमुंद -: महासमुंद पुलिस ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतरराष्ट्रीय मानव तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह के दो बांग्लादेशी नागरिकों और एक अंतरराष्ट्रीय मानव तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 58 लाख 52 हजार रुपये मूल्य के आभूषण, 7 हजार रुपये नगद और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। यह गिरोह महासमुंद जिले के थाना सांकरा, बसना और सरायपाली क्षेत्रों में 9 से अधिक चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका था।
गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। गिरोह का मुख्य आरोपी मिलन मंडल रायगढ़ जिले में जेल की सजा भी काट चुका है। जानकारी के मुताबिक, यह गिरोह चोरी की वारदातों को अंजाम देने के लिए बर्तन बेचने का बहाना बनाकर सूने मकानों की रेकी करता था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी मिलन मंडल 2003 से अब तक 10 बार भारत आ चुका है और अवैध रूप से लोगों को बांग्लादेश से भारत तथा भारत से बांग्लादेश भेजने का कार्य करता था। गिरोह का एक अन्य आरोपी अफसर मंडल चोरी के पैसों और माल को हवाला के जरिए बांग्लादेश भेजने का कार्य करता था।
अन्य जिलों में भी कर चुके हैं वारदात
मिली जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी मिलन मंडल छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर, रामानुजगंज, बलरामपुर, पेंड्रा और रायगढ़ में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। रायगढ़ जिले के थाना चक्रधर नगर में उसके खिलाफ पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि कोतरा रोड थाना क्षेत्र में भी एक चोरी का मामला दर्ज है। 2022 में वह रायगढ़ जेल में दो साल की सजा काट चुका है। 2024 में जेल से रिहा होने के बाद उसने महासमुंद जिले के सरायपाली, बसना और सांकरा क्षेत्रों में पहले फेरीवाले के रूप में रेकी की और फिर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। मामले की विस्तृत जांच जारी है और पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News