Posted on Mar 28, 2025 09:24 AM
बिलासपुर -: जिला अस्पताल के 100 बिस्तर मातृ शिशु अस्पताल में स्त्री रोग विभाग के एक महिला डॉक्टर पर महिला मरीज से इलाज के नाम पर 6 हजार रुपए मांगने का आरोप लगा है। भ्रष्टाचार के आरोप पर सिविल सर्जन ने स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वंदना चौधरी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही, डॉक्टर के एमटीपी (गर्भपात संबंधी ऑपरेशन) पर रोक लगा दी है।
दरअसल, जिला अस्पताल में भर्ती मरीज और डॉक्टर के बीच बातचीत का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में मरीज और उसके परिजन 2 हजार रुपए देने और बाकी चार हजार रुपए नहीं दे पाने की बात कह रहे हैं। इससे गुस्से में आकर डॉक्टर ने उसके साथ फोन पर दुर्व्यवहार किया। महिला के परिजन ने इसकी शिकायत सिविल सर्जन से की है। इस मामले में सिविल सर्जन ने जांच कराए जाने की बात कही है।
ग्राम सेमरचुंआ निवासी जमंत्री पटेल पति संतोष पटेल नसबंदी करवाने के लिए जिला अस्पताल के स्त्री रोग वार्ड में भर्ती हुई। जिसके बाद बीते 19 मार्च को स्त्री रोग डॉक्टर वंदना चौधरी ने मरीज का ऑपरेशन किया। मरीज का आरोप है कि इलाज के नाम पर डॉ. वंदना ने 6 हजार रुपए की मांग की।
परिजन ने उसे 2 हजार रुपए दिए। बाकी के 4 हजार रुपए नहीं दिए जाने पर वे रोज फोन कर महिला और उनके परिजन को परेशान करने लगी। महिला ने गरीबी का हवाला देकर पैसे माफ करने की बात कही। इसी बात पर डॉक्टर ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News