Posted on Mar 28, 2025 09:34 AM
जल जीवन मिशन में घोटाला! करोड़ों खर्च, फिर भी सूखे नल – प्यासे ग्रामीण, अधिकारी दे रहे गोलमोल जवाब??...
इस लापरवाही के लिए आखिर जिम्मेदार कौन?
रायगढ़ -: जिले के लैलूंगा में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना का हाल रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड में बेहाल नजर आ रहा है। करोड़ों रुपये की लागत से बनाई गई पानी की टंकियां अधूरी, बिछाई गई पाइपलाइन बेकार, और ग्रामीणों को नसीब नहीं एक बूंद पानी! सरकार भले ही हर घर को नल से जल देने का दावा कर रही हो, लेकिन हकीकत में यह योजना ठेकेदारों और जिम्मेदार अफसरों की लापरवाही की भेंट चढ़ती दिख रही है। 31 मार्च 2024 तक इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की डेडलाइन थी, लेकिन आज भी कई गांव प्यासे हैं।
सूखा पड़े नल, प्यासे गांव
लैलूंगा क्षेत्र के रुडुकेला, मांझीआमा, केंदाटिकरा, कुंजारा जैसे कई गांवों में पानी की टंकियां अधूरी बनी पड़ी हैं, कुछ जगहों पर तो बोर खनन तक नहीं हुआ! रुडुकेला के फिटिंगपारा में हालात बदतर हैं – हैंडपंप खराब, टंकी से पानी सिर्फ 10 मिनट, और महिलाएं कई किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर।
करोड़ों रुपये गए कहां? इस लापरवाही के लिए आखिर जिम्मेदार कौन?
सवाल ये उठता है कि जब इस योजना पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए, तो ग्रामीणों तक पानी क्यों नहीं पहुंचा? टंकियां खड़ी कर दी गईं, पाइपलाइन बिछा दी गईं, लेकिन पानी पहुंचाने की सबसे अहम कड़ी गायब! इस लापरवाही के लिए आखिर जिम्मेदार कौन?
अधिकारियों का गोलमोल जवाब
जब हमारी टीम ने इस मुद्दे पर लैलूंगा की एसडीएम सुश्री अक्षा गुप्ता से सवाल किए, तो उन्होंने कहा कि बैठक कर जांच करवाई जाएगी, दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई होगी। लेकिन सवाल यह है कि क्या इस जांच से ग्रामीणों को पानी मिल जाएगा?
गर्मी में संकट और गहराएगा
मौसम के तेवर चढ़ते ही जल संकट और भी विकराल होने वाला है। जिन गांवों में अभी पानी की किल्लत है, वहां आने वाले महीनों में हालात और बिगड़ेंगे। अगर जल्द ही इस मुद्दे पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो सरकार की यह योजना पूरी तरह फ्लॉप साबित हो जाएगी।
ग्रामीणों की मांग – "हमें जांच नहीं, पानी चाहिए!
ग्रामीणों का साफ कहना है कि अब बैठकों और आश्वासनों से काम नहीं चलेगा। सरकार ने योजना बनाई, पैसा खर्च किया, लेकिन अगर पानी नहीं मिला तो यह योजना सिर्फ घोषणाओं की फाइलों में ही सिमट कर रह जाएगी।
अब देखना होगा कि शासन-प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर क्या ठोस कदम उठाता है, या फिर यह योजना भी बाकी सरकारी योजनाओं की तरह सिर्फ कागजों में ही सिमट कर रह जाएगी!
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News