Posted on Jan 13, 2026 05:45 AM
सुनील बंसल
अम्बिकापुर :- शहर के मोमिनपुरा में एक युवक ने मारपीट कर तीन बार तलाक-तलाक बोलकर पत्नी को घर से निकाल दिया। पीडि़ता का आरोप है कि पति का संबंध किसी दूसरी महिला से है। पीडि़ता ने पति के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शेख आमिन हुसैन कोतवाली क्षेत्र के मोमिनपुरा का रहने वाला है और राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद संगठन का अध्यक्ष है। इसकी पत्नी शमा परवीन ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि पति का दूसरी महिला से अवैध संबंध है। इसका विरोध करने पर पति द्वारा मारपीट व गाली गलौज की जाती है। इसी बात को लेकर 16 दिसंबर 2025 को पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इस दौरान शेख आमिन ने तीन बार तलाक बोलकर और मारपीट करते हुए पत्नी को घर से निकाल दिया। पत्नी का कहना है कि उसने समझौते की कोशिश की, लेकिन पति ने यह कहते हुए रखने के लिए तैयार नहीं है कि उसने तीन तलाक दे दिया है। समझौता न होने पर पीडि़ता 5 जनवरी को कोतवाली पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 296, 351 (3) और मुस्लिम विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम 2019 की धारा 4 के तहत अपराध दर्ज किया है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News