Posted on Jan 18, 2026 02:48 PM
आदित्य गुप्ता
अंबिकापुर। तातापानी महोत्सव के दौरान खाद्य सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। महोत्सव परिसर में एक स्टॉल सेसमोसा खाने के बाद सात लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। फूड पॉइजनिंग की शिकायत के बाद सभी पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती करायागया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी पीड़ित उदयपुर विकासखंड के नवापारा इलाके के निवासी हैं। ये लोग तातापानी महोत्सव देखने पहुंचे थे। महोत्सवस्थल पर लगे एक खाद्य स्टॉल से समोसा खरीदकर खाने के कुछ ही समय बाद पीड़ितों को उल्टी, दस्त और पेट में तेज दर्द की शिकायत होने लगी।हालत बिगड़ने पर परिजनों और साथियों द्वारा उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में सभी मरीजों का इमरजेंसी इलाज किया गया। चिकित्सकों के अनुसार समय रहते उपचार मिलने से सभी की स्थिति फिलहाल स्थिर हैऔर किसी की हालत गंभीर नहीं बताई जा रही है। एहतियात के तौर पर सभी को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और संबंधित खाद्य स्टॉल की जांच शुरू कर दी गई है। विभाग द्वारा यह पतालगाया जा रहा है कि समोसा किन सामग्रियों से तैयार किया गया था तथा कहीं उसमें खराब या दूषित सामग्री का उपयोग तो नहीं किया गया। इसकेसाथ ही यह भी जांच की जा रही है कि महोत्सव में अन्य किसी व्यक्ति को भी इसी प्रकार की शिकायत तो नहीं हुई है।
स्थानीय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महोत्सव परिसर में लगे सभी खाद्य स्टॉलों की जांच के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का कहना है किखाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने वालोंके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News