Posted on Jan 18, 2026 02:57 PM
*विशेष रिपोर्ट| योगेश निराला*
*अंबिकापुर।* ऑनलाइन ठगी और साइबर फ्रॉड के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए सरगुजा संभाग में साइबर अवेयरनेस को लेकर एक ठोसऔर व्यापक पहल की शुरुआत होने जा रही है। साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में कार्यरत एक्टिविस्ट और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने निर्णय लिया है किअब जागरूकता अभियान पंचायत स्तर से शुरू कर स्कूल, कॉलेज, चौक-चौराहों और आम सभाओं तक चलाया जाएगा। इस अभियान के तहतग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में ग्राउंड लेवल पर शिविर और कैंप लगाकर लोगों को ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी ठगी औरडिजिटल धोखाधड़ी से बचने की व्यवहारिक जानकारी दी जाएगी। डिजिटल युग में बैंकिंग, सोशल मीडिया और ऑनलाइन सेवाओं का बढ़ता उपयोगदेखते हुए यह अभियान हर उस व्यक्ति को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो मोबाइल या इंटरनेट का इस्तेमाल करता है।
संस्था के संभागीय तकनीकी प्रभारी एवं साइबर एक्सपर्ट मुकेश निराला ने बताया कि टीम पूरी तरह से तैयार है और सरगुजा के ग्रामीण अंचलों सेलेकर शहरों तक प्रत्येक पंचायत, स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक स्थलों पर आम लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज साइबरसिक्योरिटी केवल आईटी प्रोफेशनल्स तक सीमित नहीं रही, बल्कि हर डिजिटल यूजर के लिए अनिवार्य हो चुकी है। अभियान के दौरान लोगों कोयह भी बताया जाएगा कि यदि उनके साथ कोई ऑनलाइन फ्रॉड हो जाए या किसी मैसेज, कॉल या लिंक पर संदेह हो, तो घबराने की जरूरत नहीं है।वे अपनी समस्या साझा कर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही यह सख्त हिदायत दी जाएगी कि मोबाइल नंबर, आधार नंबर, बैंक डिटेल, पासवर्ड, ओटीपी या यूपीआई पिन किसी के साथ साझा न करें।
साइबर एक्सपर्ट्स द्वारा लोगों को यह भी समझाया जाएगा कि कोई भी बैंक या सरकारी अधिकारी फोन पर ओटीपी नहीं मांगता।
अनजान लिंक पर क्लिक करना भारी नुकसान का कारण बन सकता है। फर्जी कस्टमर केयर नंबरों से सावधान रहें। अनजान वीडियो कॉलब्लैकमेलिंग का जरिया हो सकती है। “घर बैठे कमाई” जैसे लालच भरे ऑफर अक्सर ठगी होते हैं। अगर किसी के साथ साइबर फ्रॉड हो जाए, तोतत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करने की जानकारी भी अभियान का अहम हिस्सा होगी।
एक्टिविस्ट टीम के अभियान प्रमुख आदित्य गुप्ता का कहना है कि यह केवल एक अभियान नहीं, बल्कि डिजिटल सुरक्षा को लेकर जन आंदोलन है, जिसका उद्देश्य समय रहते लोगों को सतर्क कर उनकी मेहनत की कमाई और निजी जानकारी को सुरक्षित रखना है। साइबर अवेयरनेस की यह मुहिमआने वाले दिनों में सरगुजा संभाग में एक मिसाल बनने की उम्मीद है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News