Posted on Jan 18, 2026 02:59 PM
आदित्य गुप्ता
सूरजपुर - : जिले के नया करकोली गांव स्थित शासकीय उचित मूल्य राशन दुकान में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। आरोप है कि दुकान के पोर्टलमें दो मृत व्यक्तियों के नाम पर लगातार शासकीय राशन का आहरण किया जा रहा है, जबकि दोनों की मौत कई साल पहले हो चुकी है।
जानकारी के अनुसार, राशन दुकान के पोर्टल में बतासो बाई और लवांगो के नाम से राशन वितरण दर्ज है। जबकि बतासो बाई की मृत्यु 20 मई2023 को हो चुकी है और लवांगो की मौत वर्ष 2021 में ही हो गई थी। इसके बावजूद दोनों मृतकों के नाम से हर माह करीब 35 किलो शासकीयराशन उठाया जा रहा है।हैरानी की बात यह है कि राशन दुकान के पोर्टल में दोनों मृतक अभी भी “एक्टिव” यानी जिंदा दर्शाए जा रहे हैं। इतना हीनहीं, पोर्टल में इनके राशन कार्ड नंबर पर पार्वती राजवाड़े को नॉमिनी दर्शाया गया है, जिनके द्वारा कथित तौर पर राशन का आहरण किया जा रहा है।
मामले की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मृतकों के परिजनों को इस फर्जीवाड़े की कोई जानकारी तक नहीं थी। गांव के कुछ लोगों द्वारा पोर्टलमें मृतकों का नाम देखकर जब परिजनों को इसकी सूचना दी गई, तब जाकर मामला सामने आया। इसके बाद परिजनों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाईकी मांग की है। इधर, पूरे मामले को लेकर प्रशासनिक उदासीनता भी सवालों के घेरे में है। शिकायत सामने आने के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाईनहीं की गई है। हालांकि, इस संबंध में जिला खाद्य अधिकारी ने मामले की जांच कराने की बात कही है। गौरतलब है कि यदि प्रशासनिक अधिकारीअपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाएं और पोर्टल की गहन जांच कराएं, तो जिले में मृतकों के नाम पर राशन उठाने के कई और मामलों का बड़ा खुलासाहो सकता है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News