Posted on Jan 19, 2026 01:44 PM
आदित्य कुमार
सरगुजा - लोकतंत्र केवल चुनावों से नहीं चलता, वह निरंतर सवालों, संवाद और जवाबदेही से जीवित रहता है। इस पूरी प्रक्रिया में यदि कोई वर्गसबसे अधिक सजग, सक्रिय और संवेदनशील भूमिका निभाता है, तो वह है पत्रकार। यही कारण है कि पत्रकार को केवल पेशेवर नहीं, बल्किबुद्धिजीवी वर्ग का अभिन्न हिस्सा माना जाता है। पत्रकार की सोचने-समझने की क्षमता आम नागरिक से अलग और व्यापक इसलिए होती है क्योंकिवह समाज को एक नहीं, अनेक दृष्टिकोणों से देखने को विवश होता है। उसे हर खबर के पीछे छिपे कारण, प्रभाव और परिणाम को समझना पड़ताहै। वह घटनाओं को केवल घटते हुए नहीं देखता, बल्कि यह भी परखता है कि उनका समाज, शासन और भविष्य पर क्या असर पड़ेगा। एक पत्रकारका दिन सत्ता के गलियारों से शुरू होकर गांव की पगडंडियों तक जाता है। कभी उसे किसान की पीड़ा समझनी होती है, कभी मजदूर की मजबूरी, कभी महिला की असुरक्षा, तो कभी आदिवासी, दलित और वंचित समुदाय की अनसुनी आवाज़। यही बहु-भूमिकाएं उसे समाज का सबसे बड़ा पाठकऔर सबसे गहरा अध्येता बनाती हैं। पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ यूं ही नहीं कहा गया। जब विधायिका कानून बनाती है, कार्यपालिका उसेलागू करती है और न्यायपालिका न्याय सुनिश्चित करती है, तब पत्रकारिता इन तीनों पर निगरानी रखती है। सत्ता जब निरंकुश होने लगती है, तबपत्रकार सवाल खड़े करता है। जब सच दबाया जाता है, तब पत्रकार जोखिम उठाकर उसे सामने लाता है।
भारत जैसे विविधताओं से भरे देश में पत्रकार की भूमिका और भी चुनौतीपूर्ण है। यहां समाज के हर वर्ग, हर भाषा, हर क्षेत्र की सच्चाई अलग है।पत्रकार को इन सबको समझते हुए सत्य को सरल, निष्पक्ष और निर्भीक रूप में प्रस्तुत करना होता है। यही कारण है कि एक पत्रकार औसतन सबसेअधिक पढ़ता है, सबसे अधिक सीखता है और सबसे अधिक सोचता है। आज जब सूचना का शोर बढ़ गया है और भ्रम को सच की तरह परोसा जारहा है, तब जिम्मेदार पत्रकारिता की जरूरत पहले से कहीं अधिक है। क्योंकि पत्रकार केवल खबर नहीं लिखता वह जनमत गढ़ता है, चेतना जगाता हैऔर लोकतंत्र को जीवित रखता है। पत्रकार सत्ता का प्रचारक नहीं, जनता का प्रहरी होता है। और जब तक यह प्रहरी जागता रहेगा, तब तक लोकतंत्रसुरक्षित रहेगा।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News