Posted on Jan 20, 2024 06:47 AM
अंबिकापुर- 19 जनवरी 2024 । शहर के रिंग रोड बंडाबहरा मोहल्ले में तेज रफ्तार कार की ठोकर से स्कूटी सवार सास, बहू और पोता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल से रेफर किए जाने पर रायपुर में भर्ती कराया गया है। परिजनों के द्वारा घटना की शिकायत कोतवाली में करते हुए घटना की सीसी कैमरे में कैद हुए फुटेज के आधार पर चालक के खिलाफ जानबूझकर ठोकर मारने का आरोप लगा मामले की सूक्ष्म जांच और कार्रवाई की मांग की है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक बंडा बहरा निवासी अमोली देवी पति सुभाष चंद्र अग्रवाल 50 वर्ष, इनकी बहु प्रियंका अग्रवाल 28 वर्ष और पोता शिवांश 4 वर्ष घटना दिवस 15 जनवरी को रिंग रोड से होकर सहायक सीसी रोड होते घर जा रहे थे, तभी दुर्घटना कारित वाहन टाटा स्टॉर्म क्रमांक सीजी 15 डीई 5101 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें तेज ठोकर मार दिया। कार की रफ्तार तेज होने के चलते स्कूटी वाहन में फंस गई। आक्रोशित लोगों ने चालक को पकड़ पिटाई किया और उसकी मोबाइल पर फोटो भी खींची मगर चालक भीड़ के बीच से भागने में सफल रहा। इधर घायलों को परिजनों के द्वारा शहर के निर्मला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से रेफर किए जाने पर रायपुर में भर्ती कराया गया है। घायलों का पैर टूट गया, जिससे चिकित्सकों के द्वारा सर्जरी की जा रही है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दुर्घटनाकारित वाहन शहर के जय माता पहाड़ी बोरवेल की गाड़ी है। वाहन के सामने भाजपा का झंडा लगा हुआ था। थाना में शिकायत के तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस आरोपी चालक को नही पकड़ पाई है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News