Posted on Jan 20, 2026 05:15 PM
*चिरमिरी।* सामुदायिक कल्याण और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी मजबूत प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए अंजन माइंस प्राइवेट लिमिटेडद्वारा चिरमिरी क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में व्यापक निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा अभियान चलाया जा रहा है। इस पहल के तहत आसपास के 9 गांवों के2,000 से अधिक ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं का सीधा लाभ मिलेगा।
कंपनी के सीएसआर कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इन चिकित्सा शिविरों में नेत्र जांच, सामान्य ओपीडी, महिलाओं के लिए स्त्री रोग परामर्श तथाबच्चों के लिए बाल रोग सेवाएं शामिल हैं। जिन गांवों में ये शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, उनमें भंडारदेही, भुकभुकी, दुबछोला, कदरेवा, आमाडांड, मेरो, मुकुंदपुर, मझौली और बरमपुर प्रमुख हैं।
कंपनी द्वारा अब तक दो निःशुल्क नेत्र जांच शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं। इन शिविरों में योग्य चिकित्सकों द्वारा आंखों की जांचकर दृष्टि दोष से पीड़ित मरीजों को निःशुल्क परामर्श के साथ चश्मे और आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। ग्रामीणों ने इस पहल को स्वास्थ्यके क्षेत्र में बड़ी राहत बताया है।
इसके अलावा, अंजन माइंस के सीएसआर विभाग द्वारा सामान्य ओपीडी शिविरों की भी शुरुआत की गई है, जिनका उद्देश्य लगभग 600 मरीजों कोनिःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श, दवाइयां और आवश्यक स्वास्थ्य जांच की सुविधा प्रदान करना है।
कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि आगामी सप्ताह से महिलाओं के लिए स्त्री रोग (गायनेकोलॉजी) और बच्चों के लिए बाल रोग (पीडियाट्रिक) केविशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। ये शिविर 7 से 8 गांवों में लगाए जाएंगे, जिनसे 500 से 600 मरीजों को लाभ मिलने की संभावना है।इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में सुलभ, समय पर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
अंजन माइंस प्राइवेट लिमिटेड के एक कंपनी प्रतिनिधि ने बताया कि कंपनी जिम्मेदार विकास में विश्वास करती है और स्थानीय समुदायों के स्वास्थ्यव समग्र विकास को प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में संचालन शुरू होने से पहले ही सीएसआर गतिविधियों की शुरुआत कर दी गई थीऔर भविष्य में भी इस तरह के जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को देखते हुए अंजन माइंसकी यह पहल न केवल सराहनीय है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की दिशा में एक सकारात्मक और अनुकरणीय कदम मानी जा रही है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News