छत्तीसगढ़ Sarguja

सहज योगियों ने किया ‘चलो गाँव की ओर’ अभियान का शुभारंभ, गांव-गांव पहुंचा ध्यान और शांति का संदेश

Posted on Jan 31, 2026 06:19 PM

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


सहज योगियों ने किया ‘चलो गाँव की ओर’ अभियान का शुभारंभ, गांव-गांव पहुंचा ध्यान और शांति का संदेश

सहज योगियों ने किया ‘चलो गाँव की ओर’ अभियान का शुभारंभ, गांव-गांव पहुंचा ध्यान और शांति का संदेश

अंबिकापुर :- परम पूज्य श्री माताजी निर्मला देवीजी द्वारा प्रणीत सहज योग के दिव्य लाभों को छत्तीसगढ़ के गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से सहजयोग ध्यान केन्द्र द्वारा 25 व 26 जनवरी से ‘चलो गाँव की ओर’ अभियान का शुभारंभ किया गया। इस ईश्वरीय एवं जनकल्याणकारी अभियान की शुरुआत 25 जनवरी को शहर अंबिकापुर से हुई।


अभियान के तहत अंबिकापुर सहजयोग परिवार के साथ-साथ महाराष्ट्र, रायपुर एवं जगदलपुर से आए सहजयोगियों ने दो दिनों तक गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को सहज योग ध्यान से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक लाभों की जानकारी दी। ग्रामीणों ने भी इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेकर ध्यान के प्रति गहरी रुचि दिखाई।

परम पूज्य श्री माताजी निर्मला देवीजी द्वारा प्रदत्त सहज योग एक पूर्णतः नि:शुल्क ध्यान पद्धति है, जो व्यक्ति को आत्म-साक्षात्कार की अनुभूति कराकर परमात्मा से जोड़ती है। इस सहज एवं सरल पद्धति के माध्यम से व्यक्ति के भीतर स्थित कुंडलिनी शक्ति जागृत होती है, जिससे जीवन में शांति, प्रेम, संतुलन और आनंद का अनुभव होता है।


सहज योग ध्यान न केवल शारीरिक और मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाता है, बल्कि भावनात्मक संतुलन प्रदान कर व्यक्ति को सही निर्णय लेने में भी सक्षम बनाता है। यह ध्यान पद्धति घर पर पूरे परिवार के साथ आसानी से की जा सकती है। आज विश्व के 180 से अधिक देशों में लाखों लोग सहज योग का अभ्यास कर पारिवारिक और सामाजिक जीवन को सुखमय बना रहे हैं।

विशेष रूप से पढ़ाई, परीक्षाओं, प्रतियोगिताओं और करियर के दबाव से जूझ रहे बच्चों के लिए सहज योग ध्यान अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहा है। इससे एकाग्रता बढ़ती है तथा सोचने-समझने और निर्णय लेने की क्षमता में उल्लेखनीय सुधार होता है।

सहज योग के लाभ केवल ध्यान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सहज कृषि के माध्यम से किसान प्राकृतिक एवं सहज पद्धति अपनाकर कृषि उत्पादन में भी वृद्धि कर सकते हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवेश में रहने वाले लोगों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक स्तर को बेहतर बनाना है।

सहज योग सभी के लिए पूर्णतः नि:शुल्क है।

इस अभियान से जुड़ने एवं सहज योग ध्यान सीखने के इच्छुक लोग निम्न पते पर संपर्क कर सकते हैं—

सहजयोग ध्यान केंद्र

JCM मल्टीप्लेक्स के सामने,

नारायण स्टोर के ऊपर,

देवीगंज रोड, अंबिकापुर।

Search
Recent News
Popular News
Trending News

Leave a Comment