Posted on Mar 24, 2026 04:24 PM
अध्यात्म और विज्ञान का अनूठा संगम, मां महामाया को समर्पित की उपलब्धि
आदित्य गुप्ता
अंबिकापुर- शक्ति की अधिष्ठात्री मां महामाया की पावन नगरी अंबिकापुर में एक अद्भुत और प्रेरणादायक उपलब्धि सामने आई है। शहर के प्रतिष्ठित शिक्षाविद एवं साधक लाल विजय श्रीवास्तव (लाल जी) ने कड़ी धूप में 33 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच लगातार 12 मिनट 53 सेकंड तक सूर्य त्राटक (सन गेजिंग) कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया’ में अपना नाम दर्ज करा लिया है। इस ऐतिहासिक सफलता के बाद लाल जी ने अपना प्रमाण पत्र मां महामाया के चरणों में समर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। यह सम्मान अंबिकापुर के कमिश्नर नरेंद्र कुमार दुग्गा द्वारा प्रदान किया गया। कमिश्नर ने लाल जी की असाधारण एकाग्रता और मानसिक क्षमता की सराहना करते हुए इसे नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया और उनके प्रयासों को वैश्विक मंच तक पहुंचाने के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
ब्रेन एकेडमी: शिक्षा का बदलता स्वरूप
लाल विजय श्रीवास्तव ‘ब्रेन एकेडमी’ के संस्थापक हैं, जहां पारंपरिक पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के मानसिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। उनका मानना है कि “एकाग्रता ही सफलता की असली कुंजी है।”
अभिभावकों से अपील
लाल जी ने अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे बच्चों को केवल रटने वाली शिक्षा तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें मानसिक रूप से मजबूत और आत्मविश्वासी बनाने के लिए वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक विधियों से जोड़ें। उनका दावा है कि त्राटक और अबेकस के संयोजन से बच्चों की स्मरण शक्ति और फोकस में उल्लेखनीय वृद्धि होती है।
अब नजरें अंतरराष्ट्रीय मंच पर
इस उपलब्धि के बाद लाल जी का अगला लक्ष्य गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, एशिया बुक एवं अन्य अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की योग एवं ध्यान परंपरा को स्थापित करना है। साथ ही वे ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ और ‘अमेरिकाज गॉट टैलेंट’ जैसे मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए भी संकल्पित हैं।
अंबिकापुर के लाल जी की यह उपलब्धि न केवल शहर, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। यह सिद्ध करता है कि भारतीय योग, ध्यान और साधना की परंपरा आज भी विश्व स्तर पर अपनी छाप छोड़ने में सक्षम है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News