छत्तीसगढ़ Bijapur

छत्तीसगढ़ में नक्सली और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, बीजापुर में 3 नक्सली ढेर, मुठभेड़ जारी

Posted on May 10, 2024 12:10 PM

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


छत्तीसगढ़ में नक्सली और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, बीजापुर में 3 नक्सली ढेर, मुठभेड़ जारी

बीजापुर | CG BREAKING: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शुक्रवार की सुबह से ही सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। गंगालूर इलाके में पीडिया के जंगल में फोर्स के जवानों ने नक्सलियों के बड़े लीडर्स को घेर रखा है। इसके साथ ही, नक्सलियों की पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के साथ जवानों की मुठभेड़ चल रही है।

नक्सलियों की कमेटी में DKSZC, DVCM, ACM कैडर के बड़े नक्सली लीडर हैं। इसी सूचना पर दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा इन तीन जिलों से फोर्स ने जॉइंट ऑपरेशन लॉन्च किया था। DRG, STF CRPF की कोबरा बटालियन समेत फोर्स के 1200 से ज्यादा जवानों ने इलाके को घेर रखा है। सूत्र बता रहे हैं कि कुछ नक्सलियों को गोली लगी है। वही तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर भी है। हालांकि, अधिकारी तौर पर इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई। बीजापुर SP जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। 

Search
Recent News
Popular News
Trending News

Leave a Comment