Posted on May 12, 2024 09:45 AM
रायपुर : छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री/गृह मंत्री विजय शर्मा ने एक बार जनसांख्यिकी (डेमोग्राफी) में बदलाव को लेकर अपनी गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या की यह बढ़ोतरी छत्तीसगढ़ में भी चिंता का विषय है। जनसंख्या में इतनी अधिक बढ़ोत्तरी के कारणों की जाँच की जानी चाहिए, ताकि घुसपैठ और वोट बैंक की राजनीति के लिए अवैध बसाहट का सच भी सामने आ सके।
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि बिरनपुर की जो घटना हुई, उसकी सामाजिक पृष्ठभूमि क्या है? ऐसा क्या हुआ था, जिसके कारण यह घटना हुई? इस घटना के तमाम पहलुओं को समाज को समझाना पड़ेगा। यह केवल भाजपा को वोट देने या न देने का मसला भर नहीं है। लेकिन, समाज में जो कुछ भी हो रहा है उसको समझने और उस पर निगाह रखने की ज्यादा आवश्यकता है। अगर आज हम इसकी गंभीरता को नहीं समझेंगे तो भविष्य में परेशानियाँ होंगीं। श्री शर्मा ने कहा कि इस विषय पर एकल सदस्य समिति द्वारा एक जांच की गई थी। इसके सामाजिक पक्ष के लिए अभी और जाँच की आवश्यकता महसूस की जा रही है। इसकी आगे जांच कराई जाएगी और तब यह स्पष्ट होगा। कवर्धा जिले में गाँव-गाँव में इस तरह की घटनाएँ हुई हैं, जो मीडिया के माध्यम से सबके बीच आई है। गाँव-गाँव में ऐसे लोगों के नाम जुड़े हैं, जिनकी जानकारी गाँव वालों तक को नहीं है। ऐसे लोगों को गाँव वाले नहीं जानते, बीएलओ नहीं जानते कि यह लोग कहाँ से आ रहे हैं? इससे स्पष्ट है कि मामला कुछ तो है। जनसंख्या का लगभग 50 फीसदी तक बढ़ना, यह सामान्य बात नहीं है, और अगर असामान्य है, तो यह कैसे है? इसको हम नहीं समझेंगे तो और कौन समझेगा? कल के दिन यह परेशानी जब सामने आएगी तब सबको ध्यान आएगा।
उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वे खुद इस मामले में एप्लीकेंट हैं। इस विषय को हमने चुनाव से पहले उठाया था। चुनाव आयोग में हमने आवेदन दिया भी है। मीडिया में भी इस विषय पर चर्चा भी चल रही है। श्री शर्मा ने कहा कि उनके पास आँकड़े हैं, इन्हें लेकर जाएँ और गाँव वालों से पूछिए तो यह गंभीर मसला आप सबको स्पष्ट हो जाएगा।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News