NATIONAL Delhi

Heeramandi Success Bash: ‘हीरामंडी’ की जबरदस्त सक्सेस पार्टी, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा और अदिति राव हैदरी पहुंचीं,

Posted on May 12, 2024 09:52 AM

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


Heeramandi Success Bash: ‘हीरामंडी’ की जबरदस्त सक्सेस पार्टी, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा और अदिति राव हैदरी पहुंचीं,

निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली काफी लंबे समय से अपनी पहली वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जो 1 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी

सीरीज की सफलता के बाद अब फैंस के लिए एक और गुड न्यूज है और वो ये है कि संजय लीला भंसाली ने इस सीरीज के दूसरे सीजन को लेकर भी ऑफिशियली अनाउंसमेंट कर दी है, जिसके बाद फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है. हाल ही में मुंबई में सीरीज की एक सक्सेस पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें सीरीज में नजर आने वाले सभी स्टार और संजय लीला भंसाली नजर आए. सभी ने अपने अंदाज और लुक्स से फैंस और पैपराजी का ध्यान खींचा. इस दौरान मनीषा कोइराला, ऋचा चड्ढा, अदिति राव हैदरी, सोनाक्षी सिन्हा, संजीदा शेख, शर्मिन सहगल, अध्ययन सुमन, ताहा शाह नवाब, शेखर सुमन और फरदीन खान जैसे कई कलाकार नजर आ रहे हैं, जिन्होंने सीरीज की सक्सेस पार्टी को लेकर भी चार-चांद लगा दिए।

दृश्य को बेहतर बनाने के लिए शराब का सहारा 

संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ में ऋचा चड्ढा के लाजवंती (लज्जो) के किरदार ने काफी प्रशंसा हासिल की है, खासकर उनके शराबी डांस सीक्वेंस ने दर्शकों का काफी प्रभावित किया है। अभिनेत्री ने हाल ही में साझा किया कि दृश्य को बेहतर बनाने के लिए संघर्ष करने के बाद उन्होंने शराब का सहारा लिया था।



Search
Recent News
Popular News
Trending News

Leave a Comment