Posted on May 15, 2024 01:20 PM
रायपुर | Vote Counting: छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटें हैं। और इन्ही ग्यारह सीटों पर शांति तरीके से मतदान सम्पन्न हो चुका हैं. अब इन सीटों में उपचुनाव को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि किस सीट पर चुनाव होगा इसका फैसला 4 जून को रिजल्ट आने के बाद होगा। हालांकि रिजल्ट आने से पहले ही इस चार विधानसभा सीटों पर नेता सक्रिय हो गए हैं।
कौन-कौन से विधायक, लोकसभा लड़ रहे हैं
रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से बीजेपी के सीनियर नेता बृजमोहन अग्रवाल रायपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं। दुर्ग जिले की पाटन विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक भूपेश बघेल इस बार राजनांदगांव लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, कोंटा विधानसभा सीट से विधायक कवासी लखमा इस बार बस्तर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, भिलाई विधानसभा सीट से विधायक देवेन्द्र यादव इस बार बिलासपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं। बीजेपी ने केवल रायपुर लोकसभा सीट से विधायक को टिकट दिया है।
तैयारियों में लगे नेता
4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की संभावना को देखते हुए राजनीतिक गलियारों में अटकलें शुरू हो गई हैं। भाजपा और कांग्रेस के दावेदार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में भी नेताओं की सक्रियता बढ़ गई है। बीजेपी सूत्रों का कहना है कि रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर अभी से रस्साकशी तेज हो गई है। बीजेपी सूत्रों का कहना है कि पार्टी इस सीट पर अपनी जीत तय मान रही है। जिसे लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों प्रत्याशियों ने सक्रियता बढ़ा दी है।
गौरतलब है कि यदि पहले से ही सांसद या विधायक दूसरा चुनाव लड़ते हैं और उसमें जीत दर्ज करते हैं तो उन्हें एक पद छोड़ना पड़ता है। इस बार चार विधायक चुनाव मैदान में हैं। अगर चारों चुनाव जीत जाते हैं तो उन्हें दो में से किसी एक पद से इस्तीफा देना पड़ेगा। अगर विधायक पद छोड़ते हैं तो इस्तीफे की सूचना विधानसभा सचिवालय को भेजी जाती है। विधानसभा सचिवालय रिक्त विधानसभा सीटों की जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को भेजता है। जिसके बाद खाली हुई सीट पर 6 महीने के अंदर निर्वाचन आयोग उपचुनाव कराते हैं। छत्तीसगढ़ में अक्टूबर-नवंबर में उपचुनाव हो सकते हैं।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News