Posted on May 16, 2024 02:59 PM
नारायणपुर -: नारायणपुर जिले के अबुझमाड में नक्सलियों के गढ़ माने जाने वाले सर्वाधिक नक्सल प्रभावित इलाको में से ग्राम मोहंदी ओकपाड़ में 53वीं वाहिनी आईटीबीपी द्वारा 14 मई 2024 को नया कैम्प स्थापित किया। नक्सल समस्या से ग्रस्त इस क्षेत्र में आईटीबीपी 53वीं वाहिनी के अमित भाटी सेनानी के नेतृत्व में आईटीबीपी ट्रप्स, डीआरजी एवं जिला बल छत्तीसगढ़ पुलिस के विशेष सहयोग से नवीन कैम्प को स्थापित किया गया। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में माओवादियों के विरूद्ध प्रभावी रूप से नक्सल विरोधी अभियान संचालन करने के साथ साथ क्षेत्र की जनता को सड़क, पुल पुलिया, बिजली, राशन, आंगनवाडी केन्द्र, शिक्षा तथा अन्य मूल भूत सुविधाओं से लाभान्वित करने के उदेश्य से नवीन कैम्प को स्थापित किया गया है।
डीआईजी आईटीबीपी राणा युद्धवीर सिंह ने इस अवसर पर स्थानीय लोगों से कहा कि इस क्षेत्र में आईटीबीपी का कैम्प खुलने से हजारों ग्रामीणों को नक्सल आतंक से मुक्ति मिलेगी तथा शासन की विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पंहुचाया जाएगा। इस क्षेत्र में नवीन कैम्प स्थापित होने से नक्सलियों के गढ़ कहे जाने वाले इस क्षेत्र में निवास करने वाले लोग मुख्याधारा से जुड़ेंगे। इस अवसर पर सेनानी 53वीं वाहिनी भारतीय सीमा पुलिस बल अमित भाटी, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर प्रभात कुमार, तथा आईटीबीपी एवं पुलिस के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News