Posted on May 19, 2024 07:50 AM
रायपुर - : ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा बालाजी हॉस्पिटल ग्रुप के साथ मिलकर मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन रायपुर स्थित सीड्स स्कूल अंजुमन स्कूल परिसर शास्त्री मार्केट में दिनांक 18/05/2024 दिन शनिवार को किया गया। मेडिकल कैंप पूरी तरह निशुल्क रखा गया था जिसमें ई.सी.जी, इको, महिलाओं के लिए गायनिक ओ.पी.डी साथ ही प्रेगनेंसी से लेकर डिलीवरी तक निशुल्क इलाज, चर्म रोग, हड्डी रोग, जोड़ों के रोग, शिशु रोग का इलाज निशुल्क एक्सपर्ट डॉक्टर्स के साथ रखा गया।
डॉक्टर रमीज पठान एम.एस आर्थो बालाजी हॉस्पिटल द्वारा फाउंडेशन के इस मेगा मेडिकल कैंप की सराहना करते हुए कहा की ये अपने आप में एक भव्य आयोजन था जहां हमारे एक्सपर्ट डॉक्टर्स की टीम ने पूरी ईमानदारी से सभी पेशेंट्स का इलाज किया गया परामर्श दिया गया।
ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया की हम मानवता की सेवा के लिए ऐसे काम लगातार करते आ रहे है। इसी कड़ी में हमने मेगा मेडिकल कैंप श्री बालाजी हॉस्पिटल ग्रुप के साथ मिलकर सीड्स स्कूल में किया गया है। कैंप तो बोहोत से होते मगर महिलाओं के लिए कभी कोई ऐसा आयोजन नही होता इसलिए हमने अपनी माता बहनों के लिए विशेष रूप से ये आयोजन किया है।
फाउंडेशन के रायपुर संभाग अध्यक्ष एवं सीड्स स्कूल के डायरेक्टर इंचार्ज शाज़ी रशिद ने बताया की मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन हम शहर के बीच में करना चाहते थे जिससे हम ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को फायदा पंहुचा सकें, इसलिए हमने फाउंडेशन की स्कूल सीड्स जो की शहर के मध्य शास्त्री मार्केट स्थित है में किया इससे हम लगभग 400 से ज्यादा मरीजों को सेवा दे पाए।
फाउंडेशन के रायपुर संभाग सचिव शबान खान कहते हैं भविष्य में भी इसी प्रकार के आयोजन किए जायेंगे जो समाज में होना ज़रूरी है जिससे लोगों को फायदा पहुंचाया जा सके। हमारी टीम ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों को लगातार करती आई है और आगे भी करते रहेगी।
मेगा कैंप में मजलिस ए शूरा से शरीफ़ साहब, गौरी साहब, हुसैनी साहब, इरफान सुलतान साहब, बालाजी हॉस्पिटल से वरिष्ठ डॉक्टर रमीज पठान, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ कशीफा रफत, गायनिक डॉ शालिनी देवांगन, जनरल मेडिसिन डॉ प्रियंका खत्री, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ दरक्षा जबीन, आशुतोष, रवि, फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष जुबेर महमूद, जरिया ए रिश्ता प्रभारी हाजी कलीम, जिला अध्यक्ष शहबाज़ खान, सोशल मीडिया प्रभारी फैसल खान, नावेद, युनुस, आसिफ, तोसिफ, हमशीरा ग्रुप ने आयोजन को सफल बनाया।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News