Posted on May 21, 2024 11:43 AM
नियमों का पालन करने दिया कड़ा निर्देश, 15 दिवस के भीतर विगत वर्षों में प्रवेशित बच्चों, शालात्यागी बच्चों की संख्या सहित अन्य जानकारी वर्षवार एवं कक्षावार उपलब्ध कराने दिए निर्देश।
अम्बिकापुर, 20 मई 2024-: जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में सोमवार को कलेक्टर श्री विलास भोस्कर ने जिले के समस्त राइट टु एजुकेशन अंतर्गत आने वाले निजी विद्यालयों के प्राचार्य एवं संचालकों की बैठक ली। जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में वर्तमान में आरटीई अंतर्गत कुल 205 विद्यालय हैं, वर्ष 2024-25 में प्रवेश हेतु भर्ती की प्रक्रिया जारी है। कलेक्टर भोस्कर ने सभी विद्यालयों के प्राचार्यों एवं प्रबन्धकों से कहा कि आरटीई के नियमों का पालन करना सुनिश्चित करें, सभी विद्यालय विगत वर्षों में प्रवेशित बच्चों, शालात्यागी बच्चों की संख्या सहित अन्य जानकारी वर्षवार एवं कक्षावार 15 दिवस के भीतर उपलब्ध कराएं। उन्होंने विगत सत्र में आरटीई अंतर्गत प्रवेशित बच्चों की संख्या की जानकारी ली, ड्रॉपआउट बच्चों की जानकारी लेते हुए कहा कि शाला त्यागने का कारण पता करें, प्रयास करें कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित ना रहे, इस हेतु अभिभावकों से मिलें, उन्हें शिक्षा के महत्व को बताएं। शिक्षा ही ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा व्यक्ति आगे बढ़ता है और समाज में अपनी पहचान बनाता है। जिले में ऐसे कई प्रतिभावान बच्चे हैं, जो कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण पढ़ाई बीच में ही छोड़ देते हैं। ऐसे में आप सभी का दायित्व उन्हें रास्ता दिखाने का है, अपने कर्त्तव्य का निर्वहन करें। बैठक में कलेक्टर श्री भोसकर में कहा कि सरगुजा जिला आदिवासी बाहुल्य जिला है, ऐसे में विशेष पिछड़ी जनजाति के बच्चों को अवश्य प्रवेश दिलाने का प्रयास करें। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों के निरीक्षण एवं प्रत्येक तिमाही में समीक्षा बैठक आयोजित किए जाने हेतु निर्देशित किया।
प्रतिभावान अनुसूचित जनजाति के बच्चों का संवरेगा भविष्य
जिले के अनुसूचित जनजाति के प्रतिभावान बच्चों को गुणवापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की कलेक्टर श्री विलास भोस्कर की सोच का अब धरातल पर क्रियान्वयन होगा। कलेक्टर श्री भोस्कर कि पहल पर जिले के चार निजी विद्यालयों ने ऐसे बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने की सहमति दी, जो कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण आगे नहीं बढ़ पाते। कलेक्टर श्री भोस्कर ने सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी श्री अशोक सिन्हा के साथ इन निजी विद्यालयों के प्रबंधकों से मिलकर अपने सुझाव रखे थे, सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए अध्यापन कराने की सहमति उत्साहपूर्वक दी, साथ ही प्रवेशित विद्यार्थियों को गणवेश, पुस्तक एवं अन्य भी सामग्रियां निःशुल्क उपलब्ध कराने का संकल्प लिया। कलेक्टर श्री भोस्कर ने सभी विद्यालय प्रबन्धकों एवं प्राचार्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कहा आप सभी के सहयोग से प्रतिभावान बच्चों का भविष्य संवरेगा। बैठक में ओरिएंण्टल पҫलक स्कूल के फाउण्डर प्राचार्य डॉ. आई.ए खान सूरी, कार्मेल स्कूल प्रबंधक सि. सौम्या, मोन्ट फोर्ट स्कूल के प्रभारी प्राचार्य ब्रदर जॉनसन, होली क्रास स्कूल के प्रभारी प्राचार्य सुनिल तिवारी द्वारा सहमति दी गई। जिसके अनुसार वर्तमान शिक्षा सत्र 2024-25 में कक्षा पहली से आठवीं तक प्रत्येक कक्षा में दो-दो अनुसूचित जनजाति के प्रतिभावान विद्यार्थियों का चयन जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा किया जाएगा, जिसमें विशेष पिछड़ी जनजाति के बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। चारों विद्यालयों में कुल 64 विद्यार्थियों की निःशुल्क शिक्षा इन विद्यालयों में होगी।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News