Posted on May 24, 2024 03:04 PM
BSF Recruitment 2024: अगर आप सीमा सुरक्षा बल में नौकरी करने के इच्छुक हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा मौका आया है। सीमा सुरक्षा बल यानी बीएसएफ ने ग्रुप बी और सी के 144 पदों के लिए भर्ती निकाली है। यह भर्ती विभिन्न पदों के लिए है और इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है।
बीएसएफ की इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित योग्यताएँ और मानदंड पूरे करने होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि, चयन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी।
सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने ग्रुप B और C के विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसमें ग्रुप बी और सी के 144 पदों के लिए भर्ती निकाली गई हैं। बता दें, 22 मई से उम्मीदवार आवेदन शुरू हो चुके हैं। वहीं, इसकी आखरी डेट 17 जून तय की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bsf.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे।
बीएसएफ भर्ती 2024 के जरिए भरे जाने वाले पदों में पैरामेडिकल स्टाफ, एसएमटी वर्कशॉप, वेटरनरी स्टाफ और लाइब्रेरियन में विभिन्न ग्रुप ए, बी और सी पद शामिल किए गए हैं।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों ने 10वीं और 12वीं, जीएनएम, लैब टेक्नीशियन, ITI और लाइब्रेरी साइंस में डिग्री इन पदों के लिए आवेदन के पात्र हैं।
आयु-सीमा
सीमा सुरक्षा बल ग्रुप बी और सी के लिए आयु सीमा 21 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को लिखित परीक्षा पास करना होगा।
रिक्ति पदों का विवरण
एसआई नर्स: 14 पद
एएसआई लैब तकनीशियन: 38 पद
एएसआई फिजियोथेरेपिस्ट: 47 पद
एसएमटी वर्कशॉप (Group B): 3 पद
एसएमटी वर्कशॉप (Group C): 34 पद
पशु चिकित्सा कर्मचारी (Group C): 3 पद
वेटरनरी स्टाफ इंस्पेक्टर लाइब्रेरियन: 2 पद
चयन प्रक्रिया
सीमा सुरक्षा बल की इस भर्ती में चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और उसके बाद शारीरिक परीक्षण शामिल होगा।
ऐसे कर सकते हैं आवेदन
उम्मीदवार को ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाना होगा।
इसके बाद होमपेज पर भर्ती सेक्शन पर क्लिक कर दें।
अब APPLY करने वाले लिंक पर क्लिक कर दें।
इसके बाद फीस का भुगतान करके फॉर्म भरें।
आवश्यकता के लिए फॉर्म का प्रिंट आउट लेकर रख लें।
योग्य उम्मीदवार अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News