Posted on May 27, 2024 02:26 PM
बलरामपुर -: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में बजरंग दल के जिला सह संयोजक सुजीत सोनी और एक युवती को बलरामपुर-अंबिकापुर मुख्यमार्ग NH-343 किनारे मार कर शवों को फेंक दिया गया है। बताया जा रहा है कि युवक और युवती के शव आस-पास ही मिले हैं। पूरा मामला बलरामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरखी जंगल का है। घटना के विरोध में शहर व्यापारियों ने शहर बंद कर दिया है वहीं लोगों ने चांदो चौक पर चक्काजाम कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक डुमरखी ढाबे से करीब 100 मीटर दूर जंगल में दोनों की लाश मिली है। युवक की पहचान व्यवसायी परिवार के सुजीत सोनी (25) और युवती की पहचान किरण काशी (20) निवासी बलरामपुर के रूप में की गई है।
मर्डर को लेकर लोगों में आक्रोश
व्यवसायी परिवार के युवक और युवती की लाश को जलाने की कोशिश की गई है। प्रेम-प्रसंग को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं मर्डर को लेकर लोगों में आक्रोश है। बलरामपुर के चांदो चौक पर चक्काजाम कर दिया है।
अंबिकापुर से FSL की टीम पहुंच रही
घटना की सूचना पर बलरामपुर एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में दोनों की हत्या की गई है। दोनों के गले और हाथ में निशान मिले हैं। अंबिकापुर से FSL की टीम बलरामपुर पहुंच रही है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बलरामपुर थाना प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी की टीम मौके पर पहुंची।
प्रेम प्रसंग का मामला होने का अंदेशा
युवक-युवती की हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला होने का अंदेशा है। सुजीत सोनी के पिता नंदलाल सोनी बलरामपुर के बड़े व्यवसायी हैं। वहीं युवती कॉलेज की छात्रा बताई गई है। परिस्थिति और साक्ष्यों से अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। इसे लेकर ही दोनों की हत्या हुई है।
घर से निकला, लेकिन लौटा नहीं
परिजनों के अनुसार सुजीत सोनी शाम को घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। उसके मोबाइल पर कई बार फोन किया गया, लेकिन जवाब नहीं मिला। युवक की स्कूटी भी घटनास्थल के पास मिली है। युवक का मोबाइल भी शव के पास मिला है। 5 माह पहले भी बलरामपुर के एक व्यवसायी की लाश जंगल में अधजली हालत में मिली थी। पुलिस इस मामले का भी खुलासा नहीं कर सकी है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News