Posted on May 28, 2024 04:38 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) अंतिम चरण के मतदान से पहले कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर ध्यान कर सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक -पीएम मोदी 30 मई की रात को कन्याकुमारी पहुंचेंगे. इसके बाद वह 31 मई को विवेदानंद रॉक मेमोरियल जा सकते हैं. वहीं वह पूरा दिन ध्यान कर सकते हैं।
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार इससे पहले 30 मई को सुबह 11 बजे पीएम मोदी होशियारपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद वह तमिलनाडु जाएंगे और वहीं रात में विश्राम करेंगे. हालांकि, अभी तक पीएम मोदी का 31 मई और 1 जून का आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है. गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान अंतिम चरण के मतदान से वक्त पीएम मोदी केदारनाथ गए थे और वहीं उन्होंने रुद्र गुफा में ध्यान किया था. गौरतलब है कि देश में छह चरणों का मतदान हो चुका है. सातवें चरण का मतदान 1 जून को होना है. इस बार बीजेपी 400 पार के नारे के साथ चुनावी मैदान में है. पीएम मोदी ने भी चुनावों के मद्देनजर धुआंधार प्रचार किया है. उत्तर से लेकर दक्षिण तक सभी राज्यों में पीएम मोदी ने अपनी पहुंच इन चुनावों के दौरान रखी।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News