छत्तीसगढ़ Raipur

इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय पेंशन योजना में एनएसएपी पोर्टल में ऑनलाइन एंट्री बंद होने से 263 बुजुर्ग पेंशन लाभ से वंचित, महापौर ढेबर, सभापति दुबे ने कलेक्टर से मुलाकात कर शीघ्र पेंशन लाभ दिलवाने किया अनुरोध

Posted on May 31, 2024 05:55 PM

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय पेंशन योजना में एनएसएपी पोर्टल में ऑनलाइन एंट्री बंद होने से 263 बुजुर्ग पेंशन लाभ से वंचित, महापौर ढेबर, सभापति दुबे ने कलेक्टर से मुलाकात कर शीघ्र पेंशन लाभ दिलवाने किया अनुरोध

रायपुर- : नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर एवं सभापति प्रमोद दुबे ने एमआईसी सदस्य श्रीकुमार मेनन, सुन्दर लाल जोगी, पार्षद प्रतिनिधि राधेश्याम विभार, देवेन्द्र यादव सहित रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह से मिलकर उनसे इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय पेंशन योजना में एनएसएपी पोर्टल में ऑनलाइन पंजीयन बंद हो जाने से रायपुर निगम क्षेत्र में निवासरत 263 से अधिक योजना में पात्र गरीब बुजुर्ग लोगों के पेंशन के वांछित लाभ से वंचित हो जाने एवं नगर निगम रायपुर के माध्यम से इस सम्बन्ध में दिनांक 28 नवम्बर एवं 23 दिसम्बर 2023 को दिये गए स्मरण पत्र का कोई जवाब नहीं दिये जाने से अवगत करवाया एवं एनएसएपी पोर्टल में ऑनलाइन पंजीयन प्रारम्भ करवाने का आदेश जारी करके पात्र गरीब बुजुर्ग नागरिकों को इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय पेंशन योजना का वांछित पेंशन लाभ शीघ्र दिलवाने का अनुरोध किया है, ताकि लगातार नगर निगम एवं शासन के कार्यालय का चक्कर लगाकर अत्यंत परेशान हो रहे पात्र गरीब बुजुर्गो को पेंशन का शीघ्र वांछित लाभ सरकार की योजना के अंतर्गत प्राप्त हो सके।

Search
Recent News
Popular News
Trending News

Leave a Comment