Posted on Jun 1, 2024 05:13 PM
अभिनेता सलमान खान को मारने की कोशिश की एक और साजिश का खुलासा हुआ है. जानकारी के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पनवेल में सलमान खान की गाड़ी पर हमले का प्लान बनाया था. इसके लिए पाकिस्तान के एक हथियार सप्लायर से हथियार खरीदने की योजना थी. नवी मुंबई पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर 4 लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
सूत्रों के मुताबिक पुलिस को टिप मिली थी कि जेल में बंद गैंगस्टर बिश्नोई ने कनाडा स्थित चचेरे भाई अनमोल बिश्नोई और साथी गोल्डी बरार के साथ मिलकर पाकिस्तान के एक हथियार डीलर से AK-47, M-16 सहित अन्य अत्याधुनिक हथियार खरीदकर अभिनेता सलमान खान को मारने की साजिश रची थी.इस साजिश को अंजाम देने के लिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने 60 से 70 गुर्गों को काम पर लगा रखा था. जिनमे सबके काम बटे हुए थे. शूटर के तौर पर 18 से कम उम्र के लड़कों का इस्तेमाल करने की योजना थी. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी को कन्याकुमारी भागना था. फिर वहां से श्रीलंका. पाकिस्तान में बैठे हथियार डीलर का नाम डोगर बताया जा रहा है. गुर्गा अजय कश्यप डोगर से सीधे संपर्क मे था।
अजय कश्यप और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सहयोगियों के बीच हुई बातचीत से पता चला कि अन्य साथी हमेशा हथियार लेने और देने के बारे में चर्चा करते रहते थे और एक दूसरे को व्हाट्सएप कॉल पर बात करने के लिए कहते थे. उन्हें व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए एके 47 जैसे हथियार और कारतूस दिखाए गए थे. इसके अलावा, सलमान खान को मारने के बाद, लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी गुर्गों को बड़ी रकम देने वाले थे और उक्त पैसा कनाडा के माध्यम से भेजने थे।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News