Posted on Jun 10, 2024 08:31 AM
अम्बिकापुर -: शहर के रिंग रोड नमनाकला स्थित शिशु मंगलम अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली। वह अस्पताल की दीवार से लगी झाडिय़ों में रविवार की दोपहर घायल अवस्था में पड़ी हुई थी। लोगों ने देखा तो उसे तत्काल बगल में स्थित लाइफ लाइन अस्पताल ले गए। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। महिला के हाथ पर मोबाइल नंबर लिखा हुआ था।
शहर के बाबूपारा निवासी बेला यादव पति सुदामा यादव 50 वर्ष की लाश रविवार की दोपहर रिंग रोड नमनाकला स्थित शिशु मंगलम अस्पताल के बगल में संदिग्ध हालत में मिली। ऐसे चर्चा है कि महिला अस्पताल की छत से कूद गई है, हालांकि उसे कूदते हुए किसी ने नहीं देखा है।
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच की तो उसके हाथ पर एक मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। पुलिस ने जब उक्त नंबर पर कॉल किया तो उसके परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।
बीपी चेक कराने के नाम पर निकली थी घर से
पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि महिला पहले बैंक जाने के नाम पर घर से निकल रही थी, जब उन्होंने बताया कि रविवार को बैंक बंद रहता है तो उसने बीपी चेक कराने जाने की बात कही। इसी बीच उसका शव मिलने की जानकारी उन्हें मिली। बताया जा रहा है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News