Posted on Jun 11, 2024 09:34 AM
अंबिकापुर: शहर में चोरी की घटनाएं थम नहीं रहीं हैं।शहर के सूने मकान में चोरों की नजर है। ऐसे मकानों को ही निशाना बना रहे हैं जो सूना है। शहर के दर्रीपारा में बीती रात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने घर में रखे नकदी व जेवर पर हाथ साफ कर दिया, जबकि शेष सामानों को हाथ नहीं लगाया है।करीब तीन लाख रुपये की चोरी का अनुमान लगाया जा रहा है। मामले की जानकारी मणीपुर पुलिस को दी गई है। बताया जा रहा है कि दर्रीपारा बीही बाड़ी रोड निवासी मोहम्मद हुसैन सिंचाई विभाग के बाबू के पद से सेवा निवृत्त हुए है। मोहम्मद हुसैन सात जून को अपने पुत्र दानिश का उपचार कराने के लिए परिवार के साथ रांची होते हुए हैं।
हैदराबाद गए हुए हैं इस दौरान उनके घर पर ताला लगा हुआ था और उन्होंने घर में लगे पौधों को पानी देने की जिम्मेदारी बीएसएनएल आफिस परिसर में रहने वाले अपने मित्र को दी थी। प्रतिदिन की तरह आज भी मित्र की पत्नी पौधों को पानी देने के लिए सुबह सुबह घर पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने देखा कि घर के मुख्य द्वार पर लगा ताला टूटा हुआ है। जब उन्होंने घर के दरवाजे पर लगे पर्दे को हटाकर देखा तो कमरे का दरवाजा भी खुला हुआ था,ऐसे में उन्होंने इसकी जानकारी मोहम्मद हुसैन के रिश्तेदारों को दी।
सूचना मिलने पर जब रिश्तेदार मौके पर पहुंचे तो घर के अंदर सभी कमरे सही सलामत थे जिस कमरे में आलमारी रखी हुई थी चोरों ने सिर्फ उसी कमरे में प्रवेश कर आलमारी का लाक तोड़कर लाकर में रखे लगभग डेढ़ लाख रुपये नकद व जेवर पार कर दिया है। घर में टीवी, दो बाइक व अन्य सामान भी था लेकिन चोर सिर्फ नकदी व जेवर लेकर फरार हुए है।पुलिस की प्रारंभिक जांच में मुख्य सड़क के किनारे संचालित दुकान के सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध युवक घर की ओर जाते नजर आ रहे हैं, ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि दिन में रेकी करने के बाद चोरों ने घटना को अंजाम दिया है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News