Posted on Jun 13, 2024 08:21 AM
नई दिल्ली-: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी के उनके आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। नितिन गडकरी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी के आवास पर भी जाकर उनसे मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी उनके आवास पर जाकर शिष्टाचार मुलाकात की। आपको बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके नितिन गडकरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल में भी फिर से कैबिनेट में शामिल कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।
गडकरी को मोदी कैबिनेट में फिर से सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की जिम्मेदारी ही दी गई है। नितिन गडकरी ने बुधवार को ही सुबह ट्रांसपोर्ट भवन स्थित अपने मंत्रालय पहुंच कर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया था। इसके बाद वह बुधवार को आंध्र प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए विजयवाड़ा रवाना हो गए थे।
चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण के बाद वे बुधवार को ही भुवनेश्वर जाकर ओडिशा के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुए थे। इसलिए दिल्ली वापस लौटने के बाद नितिन गडकरी ने आज यानी गुरुवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी एवं मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात कर दोनों नेताओं से आशीर्वाद लिया और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी शिष्टाचार मुलाकात की।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News