Posted on Jun 15, 2024 11:16 AM
रायगढ़ :- यातायात जागरूकता को लेकर जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस बिना हेलमेट वाहन चालकों का मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई कर हेलमेट का वितरण किया जा रहा है । आज छातामुड़ा चौक में आयोजित हेलमेट वितरण कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी शामिल हुए। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल व पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने कहा कि सड़क में दोपहिया चलाते हुए हेलमेट का उपयोग किए जाने का महत्व हम सभी को पता है। सड़क दुर्घटनाओं में बिना हेलमेट के गाड़ी चलाना लोगों के जान जाने का बड़ा कारण है। लेकिन अधिकांश लोग इसको नजरंदाज कर देते हैं। जब तक स्वयं पर विपदा नहीं आती तब तक मामले की गंभीरता नही समझने की प्रवृत्ति छोड़नी चाहिए। परिवार में किसी की भी असमय मृत्यु से पूरा परिवार बुरी तरह से प्रभावित होता है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि अपनी सुरक्षा और अपने परिवार, समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझे, गाड़ी चलाते समय हेलमेट जरूर पहने। ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करें। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के नेतृत्व में रायगढ़ पुलिस का 5 हजार हेलमेट वितरण का यह अभियान समाज में सड़क सुरक्षा का महत्वपूर्ण संदेश दे रहा है। हमे हेलमेट के उपयोग को सामाजिक जिम्मेदारी समझ कर सभी के द्वारा इसके उपयोग को बढ़ावा देने की जरूरत है।
जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे हैं विशेष अभियान को लेकर पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने बताया कि सड़क दुर्घटना में हो रही अधिकांश मौतें दुपहिया वाहन के चालक द्वारा हेलमेट नहीं पहनने के कारण हुई है। जिला पुलिस सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर को कम करने तथा लोगों को हेलमेट के प्रति जागरूक करने नियमानुसार चालानी कार्यवाही कर हेलमेट का वितरण किया जा रहा है, जिला पुलिस का लक्ष्य 5 हजार से अधिक व्यक्तियों को हेलमेट वितरण करना है। इस कार्य में जिले के उद्योगों एवं सामाजिक संगठनों का सहयोग प्राप्त हो रहा है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा बिना हेलमेट के चल रहे दो पहिया चालकों के साथ मीडिया प्रतिनिधियों को हेलमेट वितरण किया गया। इस दौरान सभी से सुरक्षित यातायात के लिए हेलमेट पहनने की अपील की गई।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News