छत्तीसगढ़ Sarguja

बार-बार कहने के बाद भी बिस्तर से नहीं उठा पिता तो बेटे ने कर दी हत्या

Posted on Jun 15, 2024 11:43 AM

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


बार-बार कहने के बाद भी बिस्तर से नहीं उठा पिता तो बेटे ने कर दी  हत्या

अंबिकापुर :-  दरिमा थान क्षेत्र के ग्राम पतराटोली में गुरुवार की रात पुत्र ने हाथ-मुक्के से बेदम पिटाई कर वृद्ध पिता को मौत के घाट उतार दिया। पिता बेटे के बिस्तर पर सोया था और बार-बार कहने के बाद भी बिस्तर खाली नहीं कर रहा था और खाना नहीं खा रहा था। इस बात से नाराज होकर बेटा ने पिता की हत्या कर दी। मामले में दरिम पुलिस ने आरोपी बेटा को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।जानकारी के अनुसार टनू यादव दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम पतराटोली का रहने वाला था। वह गुरुवार की रात को अपने बेटा महेश यादव उर्फ गुड्डू के बिस्तर पर सोया था। बेटा अपने पिता को बिस्तर से उठाने व खाना खाने के लिए बोल रहा था। बार-बार बोलने के बाद भी जब पिता नहीं उठा तो गुस्से में आकर बेटा ने हाथ-मुक्के से बेदम पिटाई कर दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पिता की हत्या करने के बाद वह मौके से फरार हो गया था। मृतक के नातिन प्रिया यादव अंबिकापुर में रहती है। गांव के ही किसी व्यक्ति ने उसे घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने पर नातिन ने मामले की जानकारी दरिमा पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस ने शव को पीएम करवाया। आरोपी पुत्र के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाशी शुरू कर दी थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी महेश यादव उर्फ गुड्डू उम्र 46 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह अपने पिता की हत्या करने की बात स्वीकार की। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना दरिमा से सहायक उप निरीक्षक बैजनाथ राम, सहायक उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह, आरक्षक अभय चौबे, जगेश्वर बघेल, संजय केरकेट्टा, सोहन राजवाड़े शामिल रहे।

Search
Recent News
Popular News
Trending News

Leave a Comment