Posted on Jun 15, 2024 11:47 AM
अंबिकापुर :- बलरामपुर जिले के डिंडो निवासी भाजयुमो नेता राकेश गुप्ता के पत्नी अंजू गुप्ता संग जहर सेवन कर आत्महत्या कर लिए जाने से पहले इंटरनेट मीडिया पर एक गाना भी पोस्ट किया था। घटना से एक दिन पहले राकेश ने अपने भाई के साथ मोबाइल पर बातचीत भी की थी। इसमें अपने बेटे के अच्छे तरीके से लालन-पालन का भी जिक्र किया था। उनका एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट के आधार पर आर्थिक तंगी को ही इस घटना का जिम्मेदार माना जा रहा है। घर से मिले सुसाइड नोट में मासूम बच्चे के बेहतर शिक्षा, पालन पोषण और बीमा के साथ कार के किश्त की बात लिखी है। डिंडो स्थित घर पहुंचने से एक दिन पहले मृतक राकेश,पत्नी व बच्चे के साथ ससुराल भी गया था। उसी दिन बेटे के साथ एक वीडियो भी बनाया था। इस वीडियो को गाने के साथ बनाया गया था। अलग-अलग समय की तस्वीरें इस वीडियो में नजर आ रही है।
स्वजन की माने तो राकेश गुप्ता ने घटना से एक दिन पहले भाई को मोबाइल पर फोन कर अपने बेटे की अच्छे से देखभाल करने और पढाने- लिखाने की बात कही थी। मृतक राकेश पहले ठेकेदारी करता था जिसमें नुकसान होने से आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा था। इसलिए अंबिकापुर में वह एक निजी अस्पताल में कम वेतन पर काम कर किराए के मकान में पत्नी व बच्चे के साथ रहता था। मालूम हो कि मंगलवार को राकेश गुप्ता और उनकी पत्नी अंजू गुप्ता ने कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया था। तेज आवाज में उन्होंने कमरे का टीवी भी चलाया था। इसके बाद दोनों ने जहर सेवन किया था। घटना से पहले उन्होंने अपने अबोध बेटे को चाचा के पास भेज दिया था। घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News