Posted on Jun 16, 2024 01:43 PM
अंबिकापुर :- सरगुजा के नवनिर्वाचित सांसद चिंतामणी महाराज के अम्बिकापुर नगर आगमन पर भाजपा सरगुजा द्वारा जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया गया। दरिमा चौक मां महामाया मंदिर पहुंच मार्ग त्रिकोण पर भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के नेतृत्व में भाजपा जिला सरगुजा व भाजयुमो सरगुजा की पूरी टीम द्वारा, मां महामाया द्वार पर अल्पसंख्यक मोर्चा एवं अनुसुचित जाति मोर्चा सरगुजा द्वारा, स्थानीय महामाया चौक पर पार्षद दल, अनुसुचित जनजाति मोर्चा एवं किसान मोर्चा सरगुजा द्वारा, संगम चौक पर ओबीसी मोर्चा सरगुजा द्वारा, घड़ी चौक पर महिला मोर्चा सरगुजा द्वारा तथा भाजपा कार्यालय "संकल्प भवन में भाजपा नगर मंडल द्वारा सांसद चिंतामणी महाराज का फूल माला, पटाखा, नगाड़ा व मिठाइयों से ज़बर्दस्त स्वागत किया गया। ओबीसी मोर्चा ने स्थानीय संगम चौक पर उन्हें लड्डुओं से तौलकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि सरगुजा की जनता का आभार जिन्होंने भाजपा प्रत्याशी को अपना आशीर्वाद देकर संसद में अपनी आवाज बुलंद करने का अवसर दिया, सरगुजा अब विकास में पीछे नहीं रहेगा। इस अवसर पर नवनिर्वाचित सांसद चिंतामणी महाराज ने सरगुजा की आम जनता व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि देश व प्रदेश में दोनों जगह अब भाजपा की डबल इंजन की सरकार है ऐसे में सरगुजा अंचल विकास की नई ऊंचाईयों को हासिल करेगा। मैं सांसद के रूप में आपके विश्वास पर खरा उतरने के लिए कोई कसर बाकी नहीं रखूँगा। कार्यक्रम को लूंड्रॉ विधायक प्रबोध मिंज, पूर्व ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव तथा पूर्व सांसद कमलभान सिंह ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने किया। इस अवसर पर अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी ,कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News