Posted on Jun 18, 2024 03:46 PM
अम्बिकापुर :- सरगुजा जिला एवं पुलिस पुलिस प्रशासन की टीम की सक्रियता से राजस्थान के सवाई माधोपुर के नजदीकी क्षेत्र में बंधक के रूप में काम कर रहे मैनपाट के चार पहाड़ी कोरवा युवाओं की सकुशल घर वापसी सोमवार को हुई। युवाओं को प्रशासनिक देखरेख में सर्किट हाउस अंबिकापुर लाया गया और निगरानी में यहां से घर भेजा गया। इस दौरान अंबिकापुर प्रवास पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने भी सर्किट हाउस में इन युवाओं से मुलाकात की और इस अवसर पर मौजूद कलेक्टर श्री विलास भोसकर एवं एसपी योगेश पटेल को इस तरह के मामलों पर नजर रखने के निर्देश दिए। एसडीएम मैनपाट से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के मैनपाट क्षेत्र के मालतीपुर गांव के चार नाबालिग युवकों को ग्राम चिरगा के फिलिम नामक व्यक्ति द्वारा ज्यादा मजदूरी वेतन का लालच देकर ले जाया गया था। किंतु वहां ले जाकर उन्हें कम वेतन दिया जा रहा था। साथ ही मालिक के द्वारा गृह जिले वापस नहीं आने दिया जा रहा था। दबाव बनाकर बंधक श्रमिकों के रूप में काम कर रहे युवकों ने किसी तरह परिवार से संपर्क किया और घर वापस आने में आ रही कठिनाई से अवगत कराया। जिसपर यह मामला प्रशासन के संज्ञान में आते ही चारों युवकों के सुरक्षित घर वापसी की कार्यवाही शुरू की गई। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीणों को बहला फुसलाकर दूसरे राज्यों में काम करने ले जाने वाले व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश
कलेक्टर विलास भोसकर एवं पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के निर्देश पर जिला प्रशासन एवं पुलिस टीम ने तत्काल आवश्यक कार्यवाही की और प्रशासन की टीम के संयुक्तप्रयास से सोमवार को सभी युवक सुरक्षित अपने घर पहुंचाए गए हैं। मामले में लीगल सहायता लेते हुए प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर भोसकर ने जिले में इन मामलों को रोकने प्रशासनिक टीम को पुलिस की टीम के साथ अलर्ट होकर काम करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इसे गंभीरता से लेते हुए ग्रामीणों को बहला फुसलाकर दूसरे राज्यों में काम करने के लिए ले जाने वाले व्यक्तियों पर जांच करके कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News