Posted on Jun 18, 2024 04:19 PM
बिश्रामपुर- दहेज में पांच लाख रुपए नहीं लाने पर महिला को घर से निकाल देने के मामले में बिश्रामपुर पुलिस में पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर उसके पति समेत सास, ससुर एवं देवर के विरुद्ध धारा 498 ए, 34 के तहत प्रताड़ना का अपराध दर्ज कर लिया है। उक्ताशय की रिपोर्ट ग्राम केशवनगर के ममता कॉलोनी में रहने वाली शालू मोदनवाल 28 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसका विवाह चार मार्च 2021 को केशवनगर निवासी चंद्र लाल मोदनवाल पिता रामानंद मोदनवाल के साथ सामाजिक रीति रिवाज से हुई थी।
शादी के बाद से ही दहेज कम लाई हो, यह बात कह कर उसे ससुराल में पति समेत सास ससुर एवं देवर द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। विगत चार मार्च को उसे ससुराल वालों द्वारा घर से बाहर निकाल कर उसका सामान बाहर फेंक दिया था। उसके बाद से वह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले अंतर्गत ग्राम अहरौली में अपने माता-पिता के पास रह रही है।
पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर विश्रामपुर पुलिस ने आरोपित पति चंद्र लाल मोदनवाल समेत ससुर रामानंद जायसवाल, सास कौशल्या देवी एवं देवर ज्योति प्रकाश मोदनवाल के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना का अपराध दर्ज कर लिया है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News