Posted on Jun 19, 2024 07:13 AM
रामानुजंगज -: बलरामपुर जिले के रामानुजंगज धान उपार्जन केंद्र में धान खरीदी में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। यहां लगभग 40 लाख रुपये का धान ही गायब हो गया है। प्रशासनिक स्तर पर कराई गई जांच में गड़बड़ी सामने आने के बाद खरीदी प्रभारी महेश्वर गुप्ता के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण पंजीकृत कराया गया है।
आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित भंवरमाल के धान उपार्जन केन्द्र रामानुजगंज में खरीफ वर्ष 2023-24 में धान खरीदी में अनियमितता की शिकायत पर प्रशासन ने जांच कराई। जांच में पता चला कि धान उपार्जन केन्द्र रामानुजगंज में धान खरीदी कार्य खरीदी प्रभारी महेश्वर गुप्ता , अनुज सिंह ,कृपाशंकर गुप्ता, कम्प्यूटर आपरेटर अमीरचन्द एवं जुरेश आलम के द्वारा किया गया। धान की कमी होने के कारण धान खरीदी केन्द्र रामानुजगंज का जांच अखलेश दास सहकारी निरीक्षक कार्यालय सहायक आयुक्त सहकारिता एवं सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं बलरामपुर से कराया गया। जांच प्रतिवेदन के अनुसार खरीदी प्रभारी अनुज सिंह एवं कृपाशंकर द्वारा कुल 39 हजार 424.80 क्विंटल धान क्रय किया गया और संयुक्त रुप से दोनों के द्वारा 39 हजार 424.80 क्विंटल का धान उठाव भी करा लिया गया है। जांच में पता चला कि महेश्वर गुप्ता के द्वारा 11 हजार 168.80 क्विंटल धान खरीदी किया गया था। इनमें से मात्र 9887. 20 क्विंटल धान का ही परिवहन कराया गया है। शेष 1281.60 क्विंटल धान महेश्वर गुप्ता के द्वारा आज दिनांक तक उठाव नहीं कराया गया है। जांच अधिकारी द्वारा सत्यापन करने पर उपार्जन केन्द्र रामानुजगंज में वर्तमान में एक भी धान भरे हुए बारदाना की उपलब्धता नहीं पाया पाई गई। इसके लिए खरीदी प्रभारी महेश्वर गुप्ता को जिम्मेदार माना गया है। बताया गया कि 1281.60 क्विंटल धान की राशि 39 लाख 72 हजार 960 रुपये एवं 3204 नग मिलर बारदाना की राशि 80 हजार 100 रुपये कुल राशि 40 लाख 53 हजार 60 रुपये का अनियमितता किया गया है। नोटिस के बाद भी न तो कोई संतोषप्रद जबाब दिया गया और न ही इतनी बड़ी मात्रा में धान के सम्बंध में कोई जानकारी ही दी गई। लगभग 40 लाख रुपये का धान और बारदाना गायब होने के मामले में पुलिस ने खरीदी प्रभारी के विरुद्ध अपराध पंजीकृत किया है।
हर वर्ष सामने आती है गड़बड़ी
बलरामपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों के धान खरीदी केंद्रों में अनियमितता की शिकायत हर वर्ष सामने आती है। बिचौलियों से मिलीभगत कर धान खरीदी करने के अलावा संपूर्ण धान जमा नहीं करने की भी शिकायत सामने आती है उधर खरीदी में लगे कर्मचारियों का दावा है कि समय पर धान का उठाव नहीं करने के कारण सूखत आती है लेकिन रामानुजगंज उपार्जन केंद्र में शार्टेज की मात्रा अत्यधिक होने के कारण इसमें एफआइआर कराया गया है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News