Posted on Jun 19, 2024 07:28 AM
अंबिकापुर -: सरगुजा जिले के गांधीनगर थाने की पुलिस टीम ने नशीली दवाइयों के अंतरराज्यीय सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपित विनोद धर दुबे (28) झारखंड के गढ़वा जिले के अचला नवाडीह का रहने वाला है। वह 10 लाख रुपये का नशीला इंजेक्शन कार में लेकर अंबिकापुर के तस्करों को देने आ रहा था। वाहन चेकिंग के दौरान वह पकड़ा गया। कुल तीन हजार नग नशीला इंजेक्शन बरामद किया गया है। इसकी मात्रा 18 हजार मिलीलीटर है। पूछताछ में आरोपित ने स्थानीय तस्करों के अलावा नशीली दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने वालों के संबन्ध में भी महत्त्वपूर्ण जानकारी दी है। सरगुजा के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही यह भरोसा दिया था कि वे गांजा और दूसरी नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार के सप्लाई चैन को ध्वसत करेंगे। वादे के अनुरूप एसपी ने सरगुजा जिले में नशीला इंजेक्शन जब्ती की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई कराई है। इस बार झारखंड का सप्लायर पकड़ा गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि सोमवार को थाना गांधीनगर पुलिस द्वारा चठिरमा मे वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी।
इसी दौरान लटोरी की ओर से आ रही सफेद रंग की आल्टो कार क्रमांक जेएच 01डीसी 3645 का चालक वाहन चेकिंग होता देखकर अपनी कार को अकारण पीछे बैक कर ले जाने लगा। वाहन चालक को रोकने के लिए पुलिस टीम द्वारा इशारा किये जाने पर वाहन चालक उक्त आल्टो से उतर कर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा संदेही का पीछा कर घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया। कार की तलाशी लेने पर कार में रखे हुए अलग -अलग कार्टून में कुल 3000 नग अवैध प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन कुल मात्रा 18000 मिली लीटर कुल कीमती लगभग 10 लाख रुपये का बरामद किया गया।कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, आरक्षक अतुल सिंह, मनीष सिंह, सतीश सिंह, संजीव पाण्डेय, अरविन्द उपाध्याय, उमाशंकर साहू, ऋषभ सिंह, राजेश किंडो, नारायण सिंह शामिल रहे।
कमीशन एजेंट के रूप में सप्लाई करता था आरोपी
पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपित विनोद धर दुबे इसके पहले भी सरगुजा जिले में नशीली दवाइयों और इंजेक्शन की आपूर्ति कर चुका था। यह काम वह कमीशन के आधार पर करता था। बतौर कमीशन उसे मोटी रकम मिलती थी। अंबिकापुर के तस्करों को इंजेक्शन उपलब्ध कराकर वह वापस लौट जाता था। पिछले कुछ दिनों से पुलिस को आरोपित के संबन्ध में लगातार इनपुट्स मिल रहे थे। इस बार उसके शहर में आने से पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को तस्करों के संबंध में मिली जानकारी झारखंड के आरोपित ने इस अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के संबन्ध में पुलिस को महत्त्वपूर्ण जानकारी दी है। इससे पूरी संभावना है कि आने वाले दिनों में पुलिस और बड़ी कार्रवाई करेगी। नशीले इंजेक्शन और दवाइयों का उपयोग नशे के रूप में करने का चलन कुछ वर्षों से तेजी से बढ़ा है। खासकर युवा और किशोर इस नशे की पूर्ति के लिए अपराध भी घटित कर रहे हैं। पुलिस ने ऐसे युवाओं को मुख्यधारा में लाने के लिए पुनर्वास केंद्र भी आरंभ किया है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News