Posted on Jun 19, 2024 10:19 AM
रायपुर -: रेलवे अपने दिल्ली से पूर्व दिशा के यात्रियों के लिए नई सविधा देने जा रही है। दरअसल लंबी दूरी की ट्रेनों में भीड़ की समस्या दूर करने रेलवे जल्द देश के विभिन्न राज्यों में स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू करने जा रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ भी शामिल है। रेलवे ने बीते दिनों भीड़ वाली ट्रेनों का सर्वे किया था, जिसमें दिल्ली से पूर्व दिशा को जाने वाली ट्रेनों में पूरे वर्ष अधिक भीड़ पाई गई। अब सर्वे के आधार पर छत्तीसगढ़, उप्र, बिहार, बंगाल, असम, ओडिशा, झारखंड व आंध्रप्रदेश के लिए जल्द गैर वातानुकूलित ट्रेनों का संचालन शुरू होगा।
गैर वातानुकूलित ट्रेनों में रहेंगे 11 जनरल कोच इन ट्रेनों में खास बात यह भी है कि, इसमें 11 जनरल और 12 स्लीपर कोच के साथ चार पार्सल कोच भी लगेंगे, ताकि यात्रियों को सामान बुक कराकर ले जाने में आसानी हो। एलएचबी कोच के आने से ट्रेनों में जनरल और स्लीपर कोच कम हो गए हैं, लेकिन इस स्पेशल ट्रेन में एसी कोच नहीं होगा। इसीलिए इस ट्रेन को आम आदमी की ट्रेन कहा जा रहा है। अब दिल्ली से पूर्व दिशा के यात्रियों का सफर होगा आसान दिल्ली से पूर्व दिशा की ट्रेनों में पूरे वर्ष भीड़ होती है। लंबी प्रतीक्षा सूची रहती है। त्योहार के दिनों में यात्रियों की संख्या और बढ़ जाती है। सर्वे में पता चला है कि दपूमरे से दिल्ली आने वाले जनरल कोच में लोगों को कष्टदायक स्थिति में यात्रा करनी पड़ती है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News