Posted on Jun 20, 2024 06:17 PM
Last Updated by NEWS EDITOR on2026-08-11 15:45:29
मैनपाट :- मैनपाट क्षेत्र के नर्मदापुर के बैगहवापारा व हरिजनपारा में गुरूवार दोपहर तेज वर्षा के बीच घर के अंदर आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटना में लगभग एक दर्जन से अधिक लोग झुलस गए हैं। सभी को नर्मदापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इस पूरी घटना के बीच एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही नर्मदापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में देखने को मिली। आकाशीय बिजली से झुलसे ग्रामीण जब अस्पताल पहुंचे थे वहां कोई भी डाक्टर मौजूद नहीं था। आनन फानन में वहां के लोगों ने इसकी सूचना सीएचएमओ को दी। इसके बाद अस्पताल में चिकित्सक पहुंचे और घायलों का उपचार शुरू हुआ। गुरूवार दोपहर करीब तीन बजे मैनपाट क्षेत्र में तेज गरज-चमक साथ बारिश शुरू हुई। इसी दौरान नर्मदापुर के बैगहवा पारा एवं हरिजनपारा के एक घर में आकाशीय बिजली गिरी। इससे उसे घर में मौजूद और आसपास के घर के एक दर्जन से अधिक लोग झुलस गए। घटना में घायल गगोली, सविता, मोहन राम, प्रियंका और हरिजन पारा की फुलेश्वरी सहित अन्य को नर्मदापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। अस्पताल में जब घायल पहुंचे तो वहां कोई भी चिकित्सक मौके पर नहीं मिला। घायलों की स्थिति को देखते हुए मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी सीएचएमओ डा आरएन गुप्ता को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल सीएचएमओ ने चिकित्सक को अस्पताल पहुंचने को कहा। एक घंटे विलंब के बाद घायलों का उपचार शुरू हो सका। बता दें कि मैनपाट क्षेत्र आकाशीय बिजली के लिए संवेदनशील है। यहां मानसून के दौरान बिजली गिरने की कई घटना हो चुकी है। इसके मद्देनजर प्रशासन द्वारा क्षेत्र के शासकीय भवन, छात्रावास सहित अन्य भवनों मे तड़ित चालक लगाए गए हैं।
दुर्ग क्षेत्र तक पहुंचा मानसून, सरगुजा में इंतजार
कई दिनों तक बस्तर में अटका मानसून अब बढ़कर दुर्ग क्षेत्र में सक्रिय हो गया है। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी ताजा जानकारी के अनुसार मानसून में कुछ सक्रियता आई है और यह बिहार व ओडिशा के कुछ हिस्से के साथ छत्तीसगढ़ में आगे बढ़ा है। लेकिन बंगाल की खाड़ी में कोई बड़ी हलचल नहीं होने व पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण इसके सरगुजा संभाग तक सक्रिय होने में तीन चार दिन का समय लगने की संभावना है।
मैनपाट, उदयपुर क्षेत्र में छाए थे कपासीय बादल मौसम विज्ञानी एएम भट्ट ने बताया कि भले ही मानसून में देरी हो रही है लेकिन सरगुजा संभाग के कई इलाकों मेंं प्री मानसून की अच्छी वर्षा हुई है। इससे किसानों का कृषि कार्य आरंभ हो गया है। गुरूवार को भी सरगुजा के कई क्षेत्रों में अच्छी वर्षा हुई। अंबिकापुर में लगभग पांच मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। इधर मैनपाट, लखनपुर एवं उदयपुर क्षेत्र में कपासीय बादल छाए रहने से यहां गरज चमक के साथ तेज वर्षा होने की खबर है। इस बादल के प्रभाव से तेज वर्षा के साथ बिजली गिरने की घटना होती है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News