Posted on Jun 21, 2024 06:17 AM
अंबिकापुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोकी ट्रेन, रेलवे में बढ़ती समस्याओं के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शनकांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंबिकापुर से मनेंद्रगढ़ की ओर चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को रोक कर जमकर नारेबाजी की.
अंबिकापुर:
अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा द्वारा छत्तीसगढ़ में रेल गाड़ियों के सफर में बढ़ रही समस्याओं के लिए ट्रेन रोक कर विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा रेल किराया वृद्धि, रेल सुविधाओं में गिरावट और ट्रेनों की कटौती करने के विरोध में देश की राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और रेलवे पुलिस व स्थानीय पुलिस के बीच विवाद की स्थिति भी निर्मित हुई, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों ने समय रहते मामला शांत करा दिया. इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंबिकापुर से मनेंद्रगढ़ की ओर चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को रोक कर जमकर नारेबाजी की.
मोदी सरकार रेलवे को निजी हांथों में सौंपना चाहती है
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि वर्षों से भारतीय रेल आम जनता का भरोसेमंद, सस्ता एवं सुलभ परिवहन का पर्याय हुआ करता था. मोदी सरकार इसकी विश्वसनीयता को खत्म करते हुए निरंतर ऐसे साजिशों में जुटी हुई है जिससे रेलवे को घाटे में लाकर इसे निजी हाथों में सौंप दिया जाए. इसकी एक बानगी छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रही है, जहां विगत 3 वर्षों से 67382 सवारी रेलगाडियों के फेरों को मेनेटेनेंस के नाम पर अनायास बंद किया गया, जबकि इसी दौरान मालगाडियां धडल्ले से दौड़ती रही हैं.
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News