Posted on Jun 21, 2024 08:54 AM
अंबिकापुर- अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर ग्राम सकालो में बुधवार की देर शाम सडक़ पर खड़े ट्रैक्टर से बाइक सवार 2 युवा दोस्त टकरा गए। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गुरुवार को पीएम पश्चात पुलिस ने शव उसके परिजनों को सौंप दिया। सडक़ हादसे में युवकों की मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।शहर से लगे ग्राम चिखलाडीह के गीदाबहर निवासी संजू पैंकरा पिता अनिरुद्ध सिंह 20 वर्ष व गांव का ही दोस्त अरुण बरवा बाइक पर सवार होकर बुधवार की शाम करीब 7.30 बजे कल्याणपुर से ग्राम सकालो की ओर लौट रहे थे। दोनों ग्राम सकालो स्थित महर्षि विद्या मंदिर स्कूल के पास प्रतापपुर-अंबिकापुर मार्ग पर पहुंचे ही थे कि सडक़ पर खड़े टै्रैक्टर से जा टकराए। हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने से संजू पैंकरा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरुण बरवा गंभीर रूप से घायल हो गया।
आस-पास के लोगों द्वारा दोनों को मिशन व मेडिकल कॉलेज अस्पताल मे पहुंचाया गया। मिशन अस्पताल में जांच पश्चात डॉक्टरों ने संजू को मृत घोषित कर दिया।इलाज के दौरान घायल युवक की भी मौत इधर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल अरुण बरवा ने भी दम तोड़ दिया। गुरुवार की सुबह पीएम पश्चात दोनों का शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया। यहां गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। इधर पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News