छत्तीसगढ़ सरगुजा

कार्मेल स्कूल अंबिकापुर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Posted on Jun 21, 2024 11:50 AM

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


कार्मेल स्कूल अंबिकापुर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

अम्बिकापुर :-  आज 21 जून, 2024 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य एवं ‘योगा  फॉर सेल्फ एंड सोसाइटी‘ के प्रसंग  में कार्मेल स्कूल अंबिकापुर में हर्षोल्लास के साथ सामूहिक योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्या सिस्टर ट्रीसा के संबोधन से हुई। उन्होंने अपने भाषण में योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह मन, शरीर और आत्मा को संतुलित करने का एक प्राचीन भारतीय विज्ञान है। योगासन और प्राणायाम का नियमित अभ्यास तनाव को कम करने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और मानसिक शांति प्राप्त करने में सहायक होता है। प्रधानाचार्या के संबोधन के बाद योगाभ्यास कार्यक्रम शुरू हुआ। योग प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में समस्त शिक्षकगण एवं दिव्य सिस्टर्स विभिन्न आसन और प्राणायाम का अभ्यास उत्साहपूर्वक किये। 

कार्यक्रम के समापन पर उप-प्रधानाचार्या सिस्टर रोशनी ने सभी प्रतिभागियों और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वालों का आभार व्यक्त किया। अंत में सभी उपस्थित जनों ने राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम का समापन किया। इस योग दिवस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

योग दिवस के संदर्भ में मिनिस्ट्री ऑफ़ आयुष (भारत सरकार) के निर्देशानुसार सी.बी.एस.ई बोर्ड द्वारा आयोजित ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी एवं निबंध प्रतियोगिता में भी कार्मेल स्कूल के विद्यार्थियों और शिक्षकगण बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिए।

Search
Recent News
Popular News
Trending News

Leave a Comment