छत्तीसगढ़ Sarguja

राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Posted on Jun 21, 2024 02:09 PM

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर में  मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

अम्बिकापुर -: 21 जून 2024 । राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में संस्था के प्राचार्य डॉक्टर रिजवान उल्ला के मार्गदर्शन में  महाविद्यालय उद्यान में योगाभ्यास सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के  समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष , प्राध्यापकगण , सहायक प्राध्यापकगण व कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में राष्ट्रीय सेवा योजना और एन सी सी के स्वयंसेवकों  ने सहभागिता की।


योग शिक्षक के रूप में श्री गंजीत सिंह जी ने सिद्धासन, वज्रासन ,मकरासन, उष्ट्रासन आदि योगासनों का अभ्यास कराया साथ ही  अनुलोम, विलोम ,भ्रामरी ,कपालभाति आदि प्राणायामों और ध्यान का अभ्यास करवाया। और  योग प्राणायाम और ध्यान के लाभ के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। प्राचार्य डॉ रिजवान उल्ला ने सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रतिदिन योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री राजीव कुमार के द्वारा कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन किया गया।


Search
Recent News
Popular News
Trending News

Leave a Comment