Posted on Jun 22, 2024 06:21 AM
रायपुर :- छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने आज IAS अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है. मनरेगा का आयुक्त रजत बंसल को बनाया गया है. इसके साथ ही उनके पास पीएम आवास का भी जिम्मा है. वहीं अजय सिंह को छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त बनाया गया है. सुकमा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की जिम्मेदारी नम्रता जैन को दी गई है। मंत्रालय महानदी भवन से जारी आदेश में 3 आईएएस (IAS) अधिकारियों के नाम हैं. रजिस्ट्रार सहकारी संस्थाओं की अतिरिक्त जिम्मेदारी कुलदीप शर्मा को दी गई है. उनके पास अभी तक प्रबंध संचालक पाट्य पुस्तक निगम और खाद्य और औषधि विभाग की भी जिम्मेदारी है।
एएसपी, डीएसपी और एसडीओपी का किया ट्रांसफर
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरुवार को ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों, एसडीओपी और उप पुलिस अधीक्षकों का ट्रांसफर किया है. गृह विभाग ने आदेश जारी करते हुए अधिकारियों से वर्तमान पदस्थापना से तत्काल कार्यमुक्त होकर नवीन पदस्थापना स्थल में कार्यभार ग्रहण करने को कहा है. सरकार ने बलौदाबाजार हिंसा के बाद वहां तीन एडिशनल एसपी और दो डीएसपी पदस्थ किए हैं.
बलौदाबाजार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का रायपुर तबादला
सूची में पहला नाम बलौदाबाजार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश सिंह का है, उन्हें रायपुर जिला में डायल 112 का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है. हेमसागर सिद्धार को बलौदाबाज़ार-भाटापारा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है. बलौदाबाजार में तीन एडिशनल एसपी और दो डीएसपी पदस्थ किए गए हैं. बता दें कि शहर में सतनामी समाज के प्रदर्शन के दौरान बवाल हुआ था। धमतरी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह को अस्थाई रूप से बलौदाबाजार-भाटापारा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है. वहीं उप पुलिस अधीक्षक जशपुर ऐश्वर्या चंद्राकर को भी बलौदाबाजार-भाटापारा में अनुविभागीय अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है. इसके साथ ही मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के उप पुलिस अधीक्षक को बलौदाबाजार-भाटापारा के उप पुलिस अधीक्षक पद पर पदस्थ किया गया है.
कई राज्यों के सैकड़ो पत्रकारों ने सुकमा जिला मुख्यालय में किया विरोध प्रदर्शन
Popular News
नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Popular News
केन्द्र और राज्य सरकार जनजाति समाज के समग्र विकास के लिए हमेशा तत्पर: रामविचार नेताम
Popular News
जिले में राजस्व अमला किसानों के खेतों में पहुंचकर कर रहा गिरदावरी
Popular News
रेत माफियाओं के खिलाफ़ खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते 05 ट्रेक्टर वाहन हुआ जप्त
Popular News
मूल पहचान छुपा कर करता था सारा खेल आखिरकार सच्चाई आई सामने आरोपी साहिल MP से हुआ गिरफ्तार
Popular News
स्वास्थ्य नहीं, मुनाफाखोरी पर शिकंजा निजी अस्पतालों पर सरकार की सख्ती
Popular News
रायपुर : समाजसेवा की आड़ में ठगी का आरोप, दो महीने तक गिरफ्तारी न होने से उठे सवाल...
Popular News
छत्तीसगढ़ में गाड़ियों पर रखकर डीजे बजाने पर लगाया गया प्रतिबंध…पर्यावरण विभाग ने कलेक्टर-एसपी को लिखा पत्र…. आदेश में कहा…पालन नहीं होने पर अधिकारियों पर होगा एक्शन
Popular News
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान, जनकराम को साल में 7 लाख रुपए का हुआ मुनाफा
Popular News
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीतापुर अनुभाग के थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचको की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित।
Popular News
सरगुजा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है- ओ पी चौधरी
Popular News