छत्तीसगढ़ Korba

देवर चढ़ा पुलीस के हत्थे, भाभी ने कर लिया आत्महत्या

Posted on Jun 23, 2024 05:15 AM

Share: Facebook | twitter | whatsapp linkedIn


देवर चढ़ा पुलीस के हत्थे, भाभी ने कर लिया आत्महत्या

कोरबा :- मानिकपुर क्षेत्र में तीन माह पहले नवविवाहिता द्वारा आत्महत्या  करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी देवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मानिकपुर चौकी अंतर्गत एसईसीएल की चीफ हाउस कॉलोनी निवासी गौरव जांगड़े की नवविवाहिता पत्नी प्रीति जांगड़े ने तीन माह पहले घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। प्रीति की शादी घटना से आठ माह पहले हुई थी। मायके पक्ष ने पति समेत ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर प्रीति द्वारा उक्त कदम उठाने का आरोप लगाया था। इसके आधार पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया। मामले में आरोपी पति गौरव जांगड़े की गिरफ्तारी हो चुकी थी। वहीं आरोपी देवर पवन फरार हो गया था।  पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी। पुलिस को उसके रायपुर में होने की जानकारी मिली, जिसके आधार पर पतासाजी करते हुए उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Search
Recent News
Popular News
Trending News

Leave a Comment